Search

 
 
 

चतरा : कार में ACO अध्यक्ष का बोर्ड लगा ब्राउन शुगर का कारोबार करते तीन तस्कर गिरफ्तार

 
Chatra: कार में एंटी क्राइम ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष का बोर्ड लगाकर ब्राउन शुगर का कारोबार किया जा रहा था. इस मामले में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों में नेसार अंसारी, पंकज कुमार दांगी और मो. रेहान शामिल है. इनके पास से पुलिस ने एक आई 20 कार, 568 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद किया है. चतरा पुलिस ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सिमरिया थाना के बगरा चतरा रोड में बजराही मोड़ के पास चार पहिया वाहन में ब्राउन सुगर की एक खेप लेकर आने वाले हैं. सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने उक्त स्थान पर संदिग्ध स्थिती में कार की जांच की. जांच के दौरान ब्राउन शुगर बरामद किया गया. जांच के क्रम में यह बात प्रकाश में आई कि ये लोग ब्राउन सुगर का सैंपल दिखाकर खरीदने वाले व्यक्ति से मोटी रकम मंगवाकर पुलिस का भय दिखाकर पैसे छीन लेते थे. इसे भी पढ़ें -हाईकोर्ट">https://lagatar.in/decisions-high-court-and-supreme-court-showed-mirror-hemant-government-pratul/">हाईकोर्ट

और सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों ने हेमंत सरकार को आईना दिखाया- प्रतुल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही