Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा : सर्व ब्राह्मण समाज ने दिव्यांग सोमेश को दिया विशेष सम्मान

सोमेश युवा वर्ग के लिए प्रेरणास्त्रोत : ईश्वर दयाल पांडेय Tandwa (Chatra) : टाउन हॉल टंडवा में सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई. बैठक में इस वर्ष मैट्रिक और इंटरमीडिएट में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया. समाज के पदाधिकारियों, जिला विधायक प्रतिनिधि सह समाज के संयोजक अक्षयवट पांडेय, सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय, मुखिया नेतृत्वकर्ता विजय चौबे, बीजेपी मंडल अध्यक्ष गोविंद तिवारी, झारखंड आंदोलनकारी सह वरिष्ठ नेता कामेश्वर पांडेय के हाथों उपस्थित सभी प्रतिभावान बच्चो को सम्मानित किया गया. सम्मान कार्यक्रम में अपने जज्बा, जुनून और मेहनत से विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में नौकरी पाने वाले दृष्टिहीन सोमेश कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. इससे पहले बैठक की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया. बैठक की अध्यक्षता अक्षयवट पांडेय और संचालन सुमन भारतीय ने किया. इसे भी पढ़ें :ब्लॉक">https://lagatar.in/work-is-not-being-done-from-block-to-cmo-without-bribe-raghuvar-das/">ब्लॉक

से सीएमओ तक बिना रिश्वत के काम नहीं हो रहा है : रघुवर दास

इन विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

प्रतिभावान मेधावी छात्रों में प्रेरणा कुमारी, पल्लवी कुमारी, प्रतिभा कुमारी, श्रेया कुमारी, सुहानी कुमारी, शैल प्रभा, प्रतीक कुमार, मयंक कुमार, आदित्य कुमार व अन्य को सम्मानित किया गया. साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/SSSS-2-7.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

संस्कार व संस्कृति बचाने पर जोर

बैठक में वक्ताओं ने समाज की एकता पर जोर दिया. समाज की कुरीतियों को दूर करते हुए अपने संस्कार व संस्कृति को बचाने पर बल दिया. उपेन्द्र पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापन किया. अंत में शांति मंत्र के साथ बैठक की समाप्ति की गई. बैठक में पूर्व मुखिया छेदी पांडेय, विजय पांडेय, रामचन्द्र पांडेय, द्वारिका पांडेय, कृष्णकांत पांडेय, सतीश पाठक, अरुण पांडेय, रामायण पांडेय, अरबिंद पांडेय, संजीव पांडेय, उदय पांडेय, संजीव तिवारी, सुधीर चौबे, दिलीप पांडेय, अजीत पांडेय, धनंजय पांडेय, प्रवेश कुमार, आचार्य विजय विकास, प्रेम प्रकाश पाठक आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-placement-cell-will-be-reconstituted-in-all-colleges-of-vibhavi/">हजारीबाग

: विभावि के सभी कॉलेजों में होगा प्लेसमेंट सेल का पुनर्गठन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही