Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा :  होमगार्ड अभ्यर्थी से 10 लाख की मांग का आरोप, खुद को पुलिससर्मी बतानेवालों ने अपहरण की कोशिश की, मचा हड़कंप

संदीप कुमार दांगी के अनुसार सभी ने खुद को गिद्धौर थाना का बड़ा बाबू, पुलिसकर्मी के अलावा ड्राईवर बताया.  उस पर(संदीप) ब्राउन शुगर का अवैध कारोबार करने का आरोप लगाते हुए जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया भुक्तभोगी संदीप कुमार दांगी ने कहा कि जब परिवार वालों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और 10 लाख रुपये देने पर छोड़ने की बात कही.
Advertisement
Advertisement

 Chatra :  चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से एक गंभीर और सनसनीखेज  खबर सामने आयी है, जहां एक होमगार्ड अभ्यर्थी संदीप कुमार दांगी ने खुद को गिद्धौर थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी बताने वाले लोगों पर जबरन उसके अपहरण की कोशिश करने और 10 लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है.

 

भुक्तभोगी ने इस संबंध में राजपुर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. ग्राम बिन्धानी, पंचायत मदगड़ाप्रखंड कान्हाचट्टी  निवासी संदीप कुमार दांगी ( पिता दशरथ दांगी) ने अपने आवेदन में कहा है कि वे 2025 से कोलकाता स्थित NSTI हावड़ा में रहकर CITS का नियमित कोर्स कर रहे हैं.

 

वर्तमान समय में चतरा जिले में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया चल रही है,  जिसमें उन्होंने आवेदन किया है.  7 अप्रैल को उनका फिजिकल टेस्ट निर्धारित है. संदीप के अनुसार, वो 21 मार्च 2026 को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने  अपने गांव आये है. इसी दौरान 4 अप्रैल को करीब 11 बजे दिन में चार लोग एक बोलेनो कार (रजिस्ट्रेशन नंबर JH02BF3806) से उसके घर पहुंचे.

 

सभी ने खुद को गिद्धौर थाना का बड़ा बाबू, पुलिसकर्मी केअलावा ड्राईवर बताया.  उस पर(संदीप) ब्राउन शुगर का अवैध कारोबार करने का आरोप लगाते हुए जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया  भुक्तभोगी संदीप कुमार दांगी ने कहा कि जब परिवार वालों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और 10 लाख रुपये देने पर छोड़ने की बात कही.

 

संदीप के अनुसार पैसे देने से इनकार करने पर वे जबरदस्ती उठाकर ले जाने का प्रयास करने लगे. इसी बीच शोर सुनकर आसपास के लोग सहित अन्य ग्रामीण मौके पर जुट गये. सभी स्थानीय पुलिस को बुलाने और जप्त ब्राउन सुगर दिखाने की बात कहते हुए सभी का वीडियो बनाने लगेय यह देख सभी बिना कुछ कहे मौके से भाग निकले. 

 

इस घटना के बाद संदीप कुमार दांगी ने राजपुर थाना को आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आग्रह करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के अनुसार संदीप को थाने से रिसिविंग नहीं मिली है .

 

इधर इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. एसपी सुमित कुमार अग्रवाल नें सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल को जांच का जिम्मा सौंपा है . 

 

अफीम तस्कर के साथ प्राइवेट कार से पहुंचे थे  कथित गिद्धौर थाना प्रभारी  :  मामला यह है कि राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिंधानी गांव में शनिवार को अचानक हड़कंप मच गया, आरोप है कि एक ब्लू रंग की बलेनो कार (JH02BF3806) से सादे लिबास में पहुंचे खुद को गिद्धौर थाना प्रभारी बताने वाले शख्स ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर एक युवक को जबरन उठाकर गाड़ी में बिठाने का प्रयास किया.  

 

 कार पर सवार लोगों ने खुद को गिद्धौर थाना की पुलिस बताया था . इनलोगों नें संदीप दांगी नामक युवक को बिना किसी स्पष्ट पहचान या आधिकारिक प्रक्रिया के कार में बैठाने का प्रयास किया था. जानकारी के अनुसार परिजनों और ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया और पहचान पूछी, तो संदीप दांगी पर ड्रग्स कारोबार का आरोप लगाते हुए कार पर सवार लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया.

 

 घटना के दौरान शोर बढ़ने पर वहीं भीड़ जुट गयी. बताया जाता है कि ग्रामीणों के विरोध के बाद सहमे कथित थाना प्रभारी पहले इधर उधर फोन करने लगे, फिर विरोध बढ़ता देख और ग्रामीणों द्वारा वीडियो बनाते देख थानेदार अपने लोगों के साथ वहां से फरार हो गये. आरोप है कि जिस प्राइवेट बलेनो कार से  वे अपना इलाका छोड़कर दूसरे थाना क्षेत्र में सादे लिबास में घुसे थे.

 

उस कार को कोई थाना का चालक और सिपाही नहीं बल्कि थाना क्षेत्र का एक चर्चित अपराधी चला रहा था. वह एक वायरल वीडियो में खुद को कार्रवाई के दौरान चालक बताता दिख रहा है . चालक बिट्टू दांगी गिद्धौर थाना क्षेत्र का ही बताया जा रहा हैय वह अफीम और पशु तस्करी समेत अन्य आपराधिक मामलों में गिद्धौर थाना पुलिस द्वारा पूर्व में जेल भेजा जा चुका है.   


 
सूचना है कि भुक्तभोगी संदीप दांगी ने जब से राजपूर थाना में गिद्धौर थाना प्रभारी और उनके साथ गये लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया है, तब से एकआरोपी शिवा यादव उल्टा संदीप को ही फर्जी केस में फंसाने को लेकर परेशान है.

 

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार शिवा यादव राजपूर थाना का भी चक्कर काट रहे हैं, ताकि बैक डेट में संदीप के विरुद्ध फर्जी सनहा दर्ज कराया जा सके. जिसके आधार पर संदीप के विरुद्ध फर्जी कार्रवाई की नयी   पटकथा तैयार की जा सके. इसे लेकर गिद्धौर थाना प्रभारी सहित अन्य थाना प्रभारियो से संपर्क साधा जा रहा हैं. हालांकि इन आरोपों की अभी  पुष्टि नहीं हुई है

 संदीप ने कहा, वरीय अधिकारी मामले की करें निष्पक्ष जांच :  पीड़ित संदीप ने कहा है कि मैं नियमित रूप से कोलकाता स्थित हावड़ा के जिस संस्थान में पढ़ाई कर रहा हूं, वहां बायोमेट्रिक सिस्टम से अपनी उपस्थिति दर्ज करता हूं साथ ही मैं नियमित रूप से जो मोबाइल नंबर इस्तेमाल करता हूं, उसे भी मैंने थाना को दिया है .

 

संदीप ने कहा कि पुलिस के वरीय अधिकारियों से निवेदन है मेरे फोन कॉल के साथ-साथ बैंक खातों के अलावे मेरे आचरण की जांच कर लें. उसने कहा है कि अगर मैं अफीम तस्करी या ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में तनिक भी संलिप्त हूं तो मेरे विरुद्ध सख्त कार्रवाई हो, लेकिन अगर मेरे संलिप्तता के साक्ष्य नहीं मिलते हैं तो मेरे साथ मारपीट और जबरन अपनी गाड़ी में उठाकर पैसे की मांग करने वाले बड़ा बाबू और अन्य पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाये .


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही