Search

 
 
 

चतरा : हथियारबंद लोगों ने खुद को माओवादी बताकर जेसीबी में लगायी आग

 
Chatra : जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के टूनगुन गांव में हथियारबंद लोगों ने खुद को माओवादी बताकर सड़क निर्माण कार्य में लगे जेसीबी को आग के हवाले कर दिया. जेसीबी गांव के ही संवेदक शंकर साव की है. बुधवार देर रात हथियारबंद लोग वहां पहुंचे और खुद को माओवादी बताकर जेसीबी में आग लगा दी. जेसीबी की मदद से टुनगुन-बधार सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा था. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने कहा कि घटना को शरारती तत्वों ने या फिर नक्सलियों ने अंजाम दिया गया, इसकी जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें : मणिपुर">https://lagatar.in/sc-reacts-to-manipur-incident-calls-for-response-from-central-and-state-government-said-government-should-take-action-otherwise-we-will/">मणिपुर

घटना पर SC के तेवर तल्ख, केंद्र और राज्य सरकार से जवाब तलब किया, कहा, सरकार कार्रवाई करे, नहीं तो हम करेंगे
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही