Chatra : कोयला ट्रांसपोर्टिंग के हाइवा में आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया है. यह घटना मंगलवार की देर रात जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र में हुई है. जहां टंडवा से बचरा साइडिंग तक होने वाले एनटीपीसी के कोयला ढुलाई वाले हाईवा को आग के हवाले कर दिया गया. बचरा स्टेडियम के पीछे ट्रांसपोर्टिंग रोड पर यह घटना हुई है. इस घटना अपराधियों ने अंजाम दिया है या फिर किसी उग्रवादी संगठनों ने, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. इस घटना के बाद ट्रांसपोर्टरों और कोयला व्यवसायियों में दहशत है.
चतरा : कोयला ट्रांसपोर्टिंग के हाइवा में आगजनी, जांच में जुटी पुलिस
Last Updated: Dec 04, 2024 12:00 AM (IST)