Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा: छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, अवैध शराब और तस्करी की थी सूचना

Advertisement
Advertisement
Chatra: अवैध शराब निर्माण और तस्करी की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. मामला जिले के मयूरहंड थाना क्षेत्र के ढेबादौरी गांव की है. मयूरहंड थाना प्रभारी और पेट्रोलिंग पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से हमला किया. हमले में पुलिसकर्मी टिंटूस केरकेट्टा का सिर फट गया. वहीं कई अन्य जवान भी घायल हो गए हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/ppp-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

थाना प्रभारी की वर्दी फाड़ दी गयी

थाना प्रभारी रामबृक्ष राम की वर्दी भी ग्रामीणों ने फाड़ दी. इसके अलावे ग्रामीणों ने गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. पुलिस ने दो हमलावरों को इस मामले में गिरफ्तार किया है. वहीं 16 नामजद समेत दो दर्जन हमलावरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही