Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग पुलिस ड्यूटी मीट का ओवरऑल चैंपियन बना चतरा, हजारीबाग बना रेंज रनर अप समेत 2 खबरें पढ़ें एक साथ

हजारीबाग में पदस्थापित एसआई राधा कुमारी का शानदार प्रदर्शन Hazaribagh : हजारीबाग में तीन दिनों से चल रहे पुलिस ड्यूटी मीट का समापन हो गया. इसमें चतरा ओवरऑल चैंपियन और हजारीबाग रेंज रनर अप रहा. वहीं ओवरऑल रेंज चैंपियन इंडिविजुअल में चतरा के एसआई अविनाश कुमार और रनअप इंडिविजुअल गिरिडीह के इंस्पेक्टर सहदेव प्रसाद रहे. मेडिको-लीगल में इंस्पेक्टर अमित कुमार लकड़ा और जगलाल मुंडा को दूसरा एवं तीसरा स्थान मिला. कंप्यूटर अवेयरनेस में विक्रम कुमार, डॉग स्क्वायड टेस्ट ट्रैकर में मुकेश राम और डॉग स्क्वायड टेस्ट एक्सक्लूसिव अखिलेश उरांव को मेडल प्राप्त हुआ है. ड्यूटी मीट में हजारीबाग में पदस्थापित एसआई राधा कुमारी सुर्खियों में रहीं. एकमात्र महिला पदाधिकारी जिसने एक गोल्ड समेत तीन सिल्वर मेडल अपने नाम किए. राधा कुमारी ने फॉरेंसिक में गोल्ड, मेडिको लीगल, लिफ्टिंग पैकिंग और फॉरवर्डिंग और फोटोग्राफी में सिल्वर मेडल बटोरा. बेहतर पुलिसिंग के लिए फॉरेंसिक साइंस और लिफ्टिंग पैकिंग और फोटोग्राफी बेहद महत्व रखता है. आने वाले दिनों में हजारीबाग पुलिस को अनुसंधान के लिए एक बेहतर पुलिसकर्मी मिल रहा है. पुलिस ड्यूटी मीट में हजारीबाग, गिरिडीह, चतरा, कोडरमा और रामगढ़ के पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए. इसमें फॉरेंसिक साइंस, मेडिको लीगल, लिफ्टिंग पैकिंग एंड फॉरवर्डिंग, फोटोग्राफी, क्रिमिनल लॉ, फिंगरप्रिंट, ऑब्जर्वेशन, कंप्यूटर अवेयरनेस, डॉग स्क्वायड समेत कई प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया था. हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रीय ड्रैगन बोट प्रतियोगिता 16 जून से, श्रीदस स्कूल में लगने लगा खिलाड़ियों का महाकुंभ

जिलाध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव देख रहे व्यवस्था [caption id="attachment_670109" align="alignleft" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/17-300x200.jpg"

alt="राष्ट्रीय ड्रैगन बोट प्रतियोगिता 16 जून से, श्रीदस स्कूल में लगने लगा खिलाड़ियों का महाकुंभ" width="300" height="200" /> राष्ट्रीय ड्रैगन बोट प्रतियोगिता 16 जून से, श्रीदस स्कूल में लगने लगा खिलाड़ियों का महाकुंभ[/caption] जवाहर घाटी स्थित तिलैया डैम में 16 जून को 11वें राष्ट्रीय ड्रैगन बोट प्रतियोगिता का उद्घाटन होगा. यह प्रतियोगिता जिला प्रशासन हजारीबाग और झारखंड ड्रैगन बोट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा. यह जानकारी देते हुए एसोसिएशन के स्टेट ईस्ट जोन चेयरमैन ने बताया कि यह इस क्षेत्र के लिए गौरव की बात है. राज्य में पहली बार आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता के लिए जवाहर घाट का चयन किया गया है. प्रतियोगिता राज्य और राष्ट्रीय स्तरीय आयोजित होंगे. इसमें पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तरप्रदेश समेत विभिन्न राज्यों की टीमें भाग लेंगी. राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए हजारीबाग, खूंटी, बोकारो, धनबाद, सिमडेगा, गुमला आदि जिलों से खिलाड़ी अपने प्रबंधन के साथ शेल्टर पैलेस श्रीदस विद्यालय पहुंचना प्रारंभ कर दिया है. उनका भारतीय ड्रैगन बोर्ड फाउंडेशन के महासचिव विनोद वर्मा और हजारीबाग जिलाध्यक्ष रोहित सिंह की अगुवाई में स्वागत के साथ रहने और खाने की व्यवस्था की जा रही है. खेल का संचालन जिला सचिव समीर अम्बष्ट करेंगे. उद्घाटन कार्यक्रम पूर्वाह्न 10 बजे से प्रारंभ हो जाएगा. इसमें कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि सहित विभिन्न जिलों व राज्यों से आए खिलाड़ी, मैनेजर, कोच सहित बरही विधानसभा क्षेत्र की जनता, प्रबुद्धजन और जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे. इसे भी पढ़ें : जंगल">https://lagatar.in/read-three-news-of-latehar-together-including-the-burnt-skeleton-of-a-young-man-recovered-from-the-forest/">जंगल

से युवक का जला हुआ कंकाल बरामद समेत लातेहार की तीन खबरें पढ़ें एक साथ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही