Search

 
 
 

चतरा : सुब्रतो कप फुटबॉल अंडर-17 में बेती की बालिका टीम जीती

 
Piparwar :  सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर-17 में बेती पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय की बालिकाओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गिद्धौर में आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीतकर पिपरवार कोयलांचल का नाम रोशन किया. फाइनल मुकाबला उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेती बनाम केजीभीबी चतरा के बीच खेला गया. बेती की बालिका वर्ग की टीम ने केजीभीबी की टीम को 1-0 से पराजित कर चतरा जिला चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया. मुकाबले का एकमात्र गोल उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेती की खिलाड़ी रिया कुमारी ने किया. बेस्ट गोल स्कोरर के रूप में रिया कुमारी को पुरस्कार देखकर उपस्थित अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें – कृषि">https://lagatar.in/many-officers-and-workers-of-the-agriculture-department-here-and-there/">कृषि

विभाग के कई अफसर व कर्मी इधर-उधर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही