Search

चतरा : सोशल मीडिया पर भाजपा करेगी मोदी सरकार के कार्यों का प्रचार समेत 2 खबरें

Chatra : सिमरिया में रविवार को भारतीय जनता पार्टी का महाजनसंपर्क अभियान के तहत सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर्स की डाक बंगला में मंडल अध्यक्ष दयानिधि सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री मिथिलेश गुप्ता और अभियान के सिमरिया विधानसभा प्रभारी सुभाष सिंह शामिल हुए. बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी सुभाष सिंह ने कहा कि आज के दौर में अपनी बातों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का सबसे प्रभावी प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया है. इसलिए मोदी जी के नौ वर्षों के कार्यकाल को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित करना है. जिला महामंत्री मिथिलेश गुप्ता ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया का उपयोग आवश्यक है. विपक्षी दलों के लोग सोशल मीडिया के माध्यम से देश की जनता को दिग्भ्रमित करते हैं. ऐसे में हमें सोशल मीडिया का सदुपयोग करना चाहिए. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-village-youth-dies-in-odisha-train-accident/">गिरिडीह

: ओडिशा रेल हादसे में गावां के युवक की मौत

मौके पर ये रहे मौजूद

बैठक में बगरा मंडल अध्यक्ष सुखदेव पासवान, महामंत्री नरेश साहू, गणेश सिंह, उपेन्द्र सिंह, बिनोद बिहारी पासवान, अमित साहू संजय पासवान, आनंद यादव, सुनील साहू, राजेंद्र सिंह, आनंद कुमार, भागवत गुप्ता, ललित साहू, जागेश्वर प्रसाद कुशवाहा, भोला सिंह समेत कई लोग मौजूद थे. दूसरी खबर

मगध परियोजना में पर्यावरण दिवस पर चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/mmmm-4.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Tandwa(Chatra) : मगध-संघमित्रा क्षेत्र, सीसीएल में विश्व पर्यावरण दिवस पर मगध परियोजना कार्यालय कुंडी, पीट ऑफिस आरा और महाप्रबंधक कार्यालय में चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर एस सत्यनारायण परियोजना पदाधिकारी, मगध परियोजना के साथ कामेश्वर राम, उप प्रमुख, बालूमाथ, राकेश कुमार, खान प्रबंधक, मगध परियोजना और दया शंकर ओझा, विक्रय पदाधिकारी ने आरा पीट ऑफिस में पौधारोपण किया. साथ ही आसपास के ग्रामीणों के बीच पौधों का वितरण भी किया गया. पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विभिन्न विषय पर विभिन्न श्रेणियों में आयोजित प्रतियोगिता में महाप्रबंधक कार्यालय एवं मगध परियोजना के कर्मियों सहित आसपास के ग्रामीणों के 140 बच्चों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें :मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-workers-should-start-preparing-for-lok-sabha-and-assembly-elections-from-now-joba-majhi/">मझगांव

: लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से लग जाएं कार्यकर्ता : जोबा माझी

मौके पर ये रहे मौजूद

इस अवसर पर महाप्रबंधक कार्यालय से नवीन कुमार, अमला अधिकारी खनन, दिग्विजय कुमार, नोडल अधिकारी सीएसआर, मृगांक शेखर, क्षेत्रीय नोडल पदाधिकारी वन एवं पर्यावरण, जीतेंद्र कुमार सहायक प्रबंधक व खनन तथा परियोजना से संजय कुमार बेहेरा, सुरक्षा पदाधिकारी, आकाश वरुण कुल्लू, सहायक प्रबंधक कार्मिक, छोटेलाल भगत, सहायक प्रबंधक सर्वेक्षक, अमरेश कुमार, उप प्रबंधक खनन, असीम प्रकाश, उप प्रबंधक कार्मिक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//