Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा : भाजपा का जनसभा कार्यक्रम संपन्न, रघुवर दास, नरेंद्र सिंह रैना सहित कई सांसद-विधायक हुए शामिल

  • भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और राष्ट्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह रैना सहित सांसद-विधायक हुए शामिल
  • नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित :  रघुवर दास
  • 370 हटाना व राम मंदिर बनाना देश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि : नरेंद्र सिंह रैना
Chatra :  महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत भाजपा के जिला कार्यालय परिसर में जनसभा का आयोजन किया गया. इस जनसभा में चतरा लोकसभा अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्रों के नेता-कार्यकर्ता और आम जनता शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा ने की. वहीं कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सह महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम जिला संयोजक मिथिलेश गुप्ता ने की. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी के 9 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि चतरा को जोड़ने वाली फोरलेन सड़क बहुत जल्द एक बड़े सर्किट से जुड़ जायेगा. रघुवर दास ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार को भ्रष्टाचारी सरकार करार दिया और कहा कि ऐसी सरकार को समय पर जड़ से उखाड़ने की जरूरत है. (पढ़ें, चंदवा">https://lagatar.in/candwa-police-arrested-four-warrantees-who-were-absconding/">चंदवा

: फरार चल रहे चार वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार)

भ्रष्टाचार में लिप्त है हेमंत सोरेन सरकार- चतरा सांसद

राष्ट्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह रैना ने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यों को हमें घर-घर तक पहुंचाना है. उनकी हर उपलब्धियों को जनता को बताना है. चतरा सांसद सुनील सिंह ने  कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है. ऐसी सरकार को समय पर हटाकर झारखंड में पुनः रघुवर दास की सरकार बनाने की जरूरत है. सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास ने जनसभा कार्यक्रम में आये सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया. वहीं पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, जयप्रकाश सिंह भोक्ता, अशोक शर्मा, हरे कृष्णा सिंह सहित अन्य ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. बता दें कि आगामी 13 जून को सिमरिया और 27 जून को चतरा विधानसभा में भाजपा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन किया जायेगा. जनसभा की समाप्ति के बाद धन्यवाद ज्ञापन लातेहार के पूर्व जिला अध्यक्ष राजधानी यादव करेंगे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-terror-of-elephants-broke-windows-and-doors-and-licked-grains/">लातेहार

में नहीं रूक रहा हाथियों का आतंक, खिड़की-दरवाजे तोड़कर चट कर जा रहे हैं अनाज

कार्यक्रम में ये लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष जुगल किशोर खंडेलवाल, नरेश सिंह, रजनीकांत सिन्हा, रामविलास सिंह,नवीन साह, विनय सिंह,कौशल नाथ शाहदेव, राजधानी यादव,अमित लाल सहदेव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कालीचरण सिंह, प्रदीप सिंह, अक्षयवट पांडे,अवदेश सिंह चैरो, सूबेदार पासवान, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह,चतरा प्रभारी विपिन बिहारी सिंह ,लातेहार प्रभारी मुकेश निरंजन सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुजीत जयसवाल, तिलेस्वर पासवान, विजय चौबे, धर्मेंद्र साहू, जिला महामंत्री मृत्युंजय सिंह, शिवबालक सिंह, यदुनंदन यादव , संजय पांडे, अभिषेक केसरी, राजेश पासवान, राजेंद्र राम, शुभम सिंह, निशा कुमारी, राकेश झा  सहित अन्य उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : बरही">https://lagatar.in/barhi-fire-broke-out-in-a-truck-carrying-middle-class/">बरही

: बिजली के तार के संपर्क में आने से ट्रक में लगी आग, बिचाली जलकर राख
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही