Search

 
 
 

चतरा : ब्रह्मकुमारी बहनों को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, मां-बेटी की मौत

 
Chatra : जिले के टंडवा में एक बेकाबू ट्रक ने ब्रह़्मकुमारी संस्था की दो बहनों को अपनी चपेट में ले लिया. मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. दोनों आपस में मां बेटी है. दोनों हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के कराली गांव की रहने वाली थी. जानकारी के अनुसार अनियंत्रित होकर एक कार सड़क के किनारे पलट गयी थी. कार में सवार लोगों को बचाने  प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्था की बहनें सड़क में उतरी थी. इसी दौरान एक बेकाबू ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और कार को जोरदार टक्कर मारी दी. इसमें अन्य चार घायल भी हो गये. इनमें एक की हालत गंभीर है.  घायल ब्रह्मकुमारी बहनों को स्थानीय पुलिस ने आनन-फानन में टंडवा स्वास्थ्य उपकेंद्र में भर्ती कराया है. इनमें उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने एक को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया. यह घटना टंडवा थाना क्षेत्र के टंडवा-सिमरिया मुख्यपथ पर स्थित किशनपुर गांव के पास घटी है. बताया जाता है कि पत्थलगड्डा में आयोजित शिव जयंती कार्यक्रम में भाग लेकर दो वाहनों में ब्रह्मकुमारी संस्था के सदस्य टंडवा लौट रहे थे. इसी में एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी. उन्हें बचाने के लिए ओमनी कार में सवार अन्य ब्रह्मकुमारी बहनें सड़क पर उतरी थी. मृतका बसंती देवी व अंशु कुमारी रिस्ते में मां-बेटी है. इसे भी पढ़ें : लालू">https://lagatar.in/health-of-lalu-yadavs-elder-son-tej-pratap-yadav-deteriorated-admitted-to-hospital/">लालू

यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही