Search

 
 
 

चतरा: आम्रपाली कोल परियोजना के डिस्पैच ऑफिस से CBI ने दो लोगों को घूस लेते किया गिरफ्तार

 
Chatra: आम्रपाली कोल परियोजना के डिस्पैच ऑफिस से सीबीआई ने दो लोगों को घूस लेते गिरफ्तार किया है. बुधवार को रांची सीबीआई की एसीबी टीम ने यह कार्रवाई की है.सीबीआई की टीम दोनों को गिरफ्तारी के बाद अपने साथ रांची ले गई है. बताया जा रहा हैं कि परियोजना क्षेत्र में कोयला डिस्पैच करने के नाम पर कोयला कारोबारी से घूस की मांग की गई थी. जिसके बाद इसको लेकर सीबीआई की एसीबी ब्रांच से इसकी शिकायत की गई थी. इससे पहले सीबीआई की टीम ने बीते 19 मार्च को चतरा के टंडवा प्रखंड में संचालित सीसीएल के आम्रपाली कोल परियोजना में सीबीआई की टीम ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की थी. सीबीआई टीम ने आम्रपाली के परियोजना कार्यालय में पदस्थापित सिविल पर्यवेक्षक रामभज्जू कुमार और उसके सहयोगी अशोक राम को पच्चीस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था. इसे भी पढ़ें - बिहार">https://lagatar.in/more-than-50-houses-caught-fire-in-bihars-supaul-many-burnt-loss-worth-lakhs/">बिहार

के सुपौल में 50 से अधिक घरों में लगी आग, कई झुलसे, लाखों का नुकसान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही