Search

चतरा: दो उग्रवादी व दो अपराधियों पर लगा CCA

Chatra: दो उग्रवादी समेत चार पर क्राइम कंट्रोल एक्ट (सीसीए) लगाया गया है. जिनपर सीसीए लगाया गया है, उसमें टीपीसी उग्रवादी आदेश गंझू, जेपीसी उग्रवादी जय तारकेश्वर गंझू, अमन साहू गिरोह का अपराधी आशीष साव और अफीम तस्कर लल्लू साव शामिल है. झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम 2002 (अंगीकृत) की धारा-12(2) के अनुसरण में चारों को निरुद्ध रखने का आदेश दिया गया है. चतरा डीसी ने आदेश जारी कर कहा है कि भविष्य में इनके जेल से बाहर आने पर शांति भंग होने की आशंका है. अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिये झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम 2002 के तहत डीसी ने सरकार से अनुरोध किया था. गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर रांची डीसी को उक्त अधिनियम की धारा के अधीन शक्ति प्रयोग के लिये अगले तीन महीने तक का पावर दिया है. अपराधकर्मियों के खिलाफ जिले के एसपी और पुलिस विभाग की ओर से जारी आंकड़ों पर के आधार डीसी ने आदेश जारी किया है. इसे भी पढ़ें - कोरोना">https://lagatar.in/social-distancing-flouted-at-registration-counter-in-health-department-sadar-hospital-on-corona-alert/">कोरोना

अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, सदर अस्पताल में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp