Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा : लापता होने के 12 घंटे के बाद सीसीएलकर्मी की हत्या

सोपाराम के डेढ़गडहा रेलवे ट्रैक पर मिला शव परिजन कह रहे अपहरण के बाद की गई हत्या, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस Tandwa (chatra) : चतरा स्थित टंडवा की सीसीएल की आम्रपाली कोल परियोजना में कार्यरत सीसीएल कर्मी होनहे निवासी संजय महतो पिता : स्व अमृत महतो की हत्या लापता होने के चंद घंटों के बाद कर दी गई. हत्या का मामला सामने आने के बाद कोयलांचल क्षेत्र में सनसनी फैल गई. संजय का शव शुक्रवार की सुबह अपने निवास स्थान होनहे से दो किलोमीटर दूर सोपारम के डेढ़गडहा रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला.

परिजनों ने लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी

सबसे पहले परिजनों ने स्थानीय थाना को सीसीएलकर्मी के घर से गायब होने की बात बताई थी. गुरुवार की संध्या सात बजे घर से संजय मोबाइल से बात करते हुए सड़क पर टहलते हुए थोड़ी दूर निकला था. फिर लौटकर घर नहीं आया. शुक्रवार की अहले सुबह लोगों ने सोपारम के डेढ़गडहा के रेलवे ट्रैक पर एक शव को देखा. लोगों ने इसकी पहचान सीसीएल कर्मी संजय महतो के रूप में की. घटना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई. अगल-बगल के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. परिजन अपहरण कर हत्या की बात कह रहे हैं. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-glimpses-of-rich-culture-seen-on-sarhul-enthusiasm-was-visible-all-around/">चांडिल

: सरहुल पर दिखी समृद्ध संस्कृति की झलक, चारों ओर दिख रहा था उत्साह

फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉयड की टीम ने की जांच

स्थानीय टंडवा थाना के पुलिस इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंचकर छानबीन में जुट गई. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर घटनास्थल पर लगातार दो घंटों तक सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल की गई. फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉयड की टीम को बुलाया गया. टंडवा थाना ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि घटना के कारणों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है. जल्द ही पुलिस इस मामले का खुलासा करेगी. पुलिस इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह ने बताया कि जैसे ही सीसीएल कर्मी संजय के लापता होने की खबर प्राप्त हुई, पुलिस बल बरामदगी के लिए सघन छापामारी एवं सर्च अभियान चलाना शुरू कर दी थी. जिन लोगों ने घटना को अंजाम दिया है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. इसे भी पढ़ें : 2001">https://lagatar.in/the-foundation-stone-of-amanat-barrage-was-laid-in-2001-the-project-is-still-incomplete/">2001

में अमानत बराज की रखी गई थी आधारशिला, परियोजना आज भी अधूरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही