Tandwa(Chatra) : झारखंड एथलीट्स एसोसिएशन सब जूनियर चैंपियनशिप का आयोजन बिरसा स्पोर्ट्स एकेडमी टंडवा प्रखंड क्षेत्र की मिसरोल पंचायत में करवाया गया. इसमें अंडर-14 एवं अंडर-16 के छात्र-छात्राओं ने एथलीट में अपना दम दिखाया. अंडर-14, 600 मीटर दौड़ में नीलम कुमारी ने प्रथम, चंचल कुमारी द्वितीय और रीमा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. अंडर-16 के हाई जंप में प्रथम सोहित कुमार, द्वितीय प्रकाश कुमार और तृतीय स्थान जयकुमार ने हासिल किया. वहीं भाला फेंक, चक्का फेंक, हर्डल्स रनिंग, गोला फेंक ,1600 मीटर रनिंग, 60 मीटर रनिंग, 80 मीटर रनिंग और स्टैंडिंग जंप में प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन किया. इस प्रतियोगिता में 200 बच्चे-बच्चियां शामिल हुए. इसमें बिरसा स्पोर्ट्स एकेडेमी के 17 बच्चों ने मेडल प्राप्त किया. इस प्रतियोगिता में चतरा जिले के सभी प्रखंडों से छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता को सफल बनाने में बिरसा स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक शुभम कुमार और टिंकू कुमार ने योगदान दिया. आयोजन में विकास, दिनेश, पप्पू राणा, बिंदेश्वर कुमार, दीपक कुमार, जिला परिषद सदस्य देवंती देवी, दुलार चंद साहू, बलराम साव आदि ने भागीदारी निभाई. मंच संचालन दिवाकर कुमार और सचिव राकेश कुमार सिंह ने किया. इसे भी पढ़ें- धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-awareness-campaign-against-child-marriage-and-trade/">धनबाद:
बाल विवाह, व व्यापार के खिलाफ चलाया गया जागरुकता अभियान [wpse_comments_template]
बाल विवाह, व व्यापार के खिलाफ चलाया गया जागरुकता अभियान [wpse_comments_template]
Leave a Comment