Search

 
 
 

चतरा : नशीले पदार्थों का खेप बरामद, तस्कर फरार

 
Chatra : एसपी ने निर्देश पर चतरा पुलिस की टीम लगातार तस्करों और माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी के तहत गुप्त सूचना के आधार सदर थाना पुलिस ने अफीम, डोडा और गांजा का खेप जब्त किया है. हालांकि तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चल रहा है. एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि जंगल से घिरे एक घर में नशीले पदार्थों की खेप को स्टॉक किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी. उनके नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए एक किलो 200 ग्राम गिला अफीम, सात किलो डोडा और एक किलो प्लास्टिक के डब्बे में पैक अवैध गांजा बरामद किया. उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई सदर थाना क्षेत्र के आरा मोकतमा गांव में स्थित भेखलाल यादव के घर में की गई है. अभियान में थाना प्रभारी मनोहर करमाली, एसआई दीपक रजक व एएसआई प्रवीण कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें :1">https://lagatar.in/from-august-1-land-will-become-expensive-in-ranchi-buying-houses-will-be-expensive-in-these-areas/">1

अगस्त से रांची में जमीन हो जायेगी महंगी, इन इलाकों में महंगा पड़ेगा आशियाना खरीदना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही