Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा :  अपराधियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी मिक्सर मशीन को किया आग के हवाले

Advertisement
Advertisement
Chatra :  वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर-जोरी मुख्यपथ पर स्थित टंकु होसिल गांव में रविवार देर रात अपराधियों ने पीपीसी सड़क निर्माण कार्य में लगी मिक्सर मशीन को आग के हवाले कर दिया. रंगदारी नहीं मिलने से अपराधियों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्लांट पर मजदूरों को कमरे में बंद किया और आगजनी की घटना को अंजाम दिया. इतना ही नहीं दो की संख्या में आये अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की भी चेतावनी दी. आग लगने की वजह से मिक्सर मशीन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है.  बता दें कि डीएमएफटी योजना के तहत 45 लाख की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-review-meeting-of-cid-dg-from-17-to-19-october-many-points-will-be-discussed/">रांची

: सीआईडी डीजी की 17 से 19 अक्टूबर तक समीक्षा बैठक, कई बिंदुओं पर होगी चर्चा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही