Search

 
 
 

चतरा : डीसी ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए की बैठक

 
डीसी ने अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं का लिया जायजा Chatra : डीसी अबु इमरान ने गुरुवार को सदर अस्पताल के सभा कक्ष में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में चाइल्ड वार्ड व ट्रॉमा सेंटर के निर्माण के लिए बैठक की गई. डीसी ने मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर के निर्माण पर चर्चा करते हुए ऑपरेशन थिएटर के विद्युतीकरण, अग्निशमन व्यवस्था, लिफ्ट व्यवस्था, उपयोग में लाए जाने वाले उपकरण व अन्य अनिवार्य संसाधनों पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. अबु इमरान ने निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों में प्रयोग में लायी जाने वाली सभी वस्तुओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए और सभी सुरक्षा मानकों समेत अन्य मानकों का पालन करना सुनिश्चित किया जाए. बैठक के बाद उन्होंने सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया. इसे भी पढ़ें :पलामू">https://lagatar.in/palamu-four-criminals-who-looted-money-by-pushing-from-the-car-arrested/">पलामू

: गाड़ी से धक्का मारकर पैसा लूटने वाले चार अपराधी गिरफ्तार

डीसी ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

इसी क्रम में डीसी ने चिकित्सकों की रोस्टर ड्यूटी की पंजी, दवा की उपलब्धता, साफ-सफाई समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं समेत अन्य सभी सुविधाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया. वहीं सदर अस्पताल में निरीक्षण के क्रम उपस्थित मरीज व उनके परिजन से मिल उन्हें मिल रही सुविधाएं की जानकारी ली. वहीं मौके पर उन्होंने बताया कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना है. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज़ अंसारी, जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार, सिविल सर्जन श्यामनन्दन सिंह, जिला परिषद कार्यपालक अभियंता सुरेश राम आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :लालू">https://lagatar.in/lalu-yadavs-policies-and-principles-cannot-be-suppressed-sanjar-malik/">लालू

यादव की नीतियों एवं सिद्धांतों को दबाया नहीं जा सकता : संजर मलिक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही