Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतराः बिना परिवहन चालान के चार ट्रैक्टर, दो ट्रक और एक हाइवा जब्त, 13 पर प्राथमिकी

Chatra: चतरा के डीसी अबु इमरान के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास के नेतृत्व में जिले में अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जांच अभियान चलाया गया. जांच के क्रम में खनन पदाधिकारी ने बताया कि 16 अप्रैल को गुप्त सूचना मिली थी कि महाने नदी इटखोरी और बसाने नदी तपेज से अवैध रूप से बालू का उत्खनन कर चतरा लाया जा रहा है. वहीं धमनिया के विभिन्न क्रशर प्लांटों से अवैध पत्थर और चिप्स बिहार एवं अन्य राज्यों में भेजे जा रहे हैं. इसी सूचना के आधार पर उनकी उपस्थिति में पुलिस बल के साथ औचक जांच की गई. इसमें सदर थाना ओपी के समीप अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टर, पांडे महुआ पेट्रोल पंप के पास पत्थर चिप्स लदे दो ट्रक और स्टोन डस्ट लदे एक हाइवा बिना चालान के परिवहन करते हुए पकड़ा गया. सभी वाहनों को जब्त कर सदर थाना चतरा को सुपुर्द कर दिया गया. वहीं वाहन चालकों, मालिकों, अज्ञात क्रशर संचालकों एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध एमएमडीआर एक्ट 1957 की धारा 21 एवं आईपीसी की धारा 379 के तहत कुल 13 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही थी. इसे भी पढ़ें- इंटर">https://lagatar.in/inauguration-of-inter-district-under-16-cricket-tournament-west-singhbhum-beat-ramgarh-by-6-wickets/">इंटर

डिस्ट्रिक्ट अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन, पश्चिमी सिंहभूम ने रामगढ़ को 6 विकेट से हराया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही