Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा : विस स्तरीय सम्मेलन में मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का निर्णय

सम्मेलन में भाजपा के विभिन्न सात मोर्चा के कार्यकर्ताओं का हुआ जुटान Chatra : भाजपा जिला कार्यालय तपेज में सभी सात मोर्चा का चतरा विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया. इनमें महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए. सभी ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का निर्णय लिया. सम्मेलन में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव ने कहा कि मोदी ने कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाईं. साथ ही कोरोना काल में फ्री में वैक्सीन दिलाई. साथ ही 80 करोड़ लोगों को नि:शुल्क अनाज की व्यवस्था कर रहे हैं. साथ ही राम मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है. सम्मेलन को विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री रंजय भारती, ओबीसी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप केशरी, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमित कुमार साहू, जिला महामंत्री मिथलेश गुप्ता, डॉ. मृत्युंजय सिंह, महिला मोर्चा की अध्यक्ष निशा कुमारी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक केशरी, पूर्व जिला महामंत्री सरजू राम, किसान मोर्चा के प्रमंडल प्रभारी भूपेंद्र मिश्रा, नगर अध्यक्ष विद्यासागर आर्य आदि ने भी संबोधित किया. सम्मेलन की अध्यक्षता जिला महामंत्री सह महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम चतरा जिला संयोजक मिथलेश गुप्ता ने की. मंच संचालन जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा सह कार्यक्रम प्रभारी राजेश पासवान ने किया. धन्यवाद ज्ञापन भाजपा के धर्मनाथ ठाकुर ने किया. सम्मेलन में अमित राम, संजय प्रजापति, मीरा कुमारी, शिवकुमार वर्मा, राजा मालाकार, अजीत कुमार सिंह, सुनील यादव, संतोष दास, दीपक शर्मा, रोहित कुमार, विजय यादव, प्रदीप दांगी, धनराज सिंह, कन्हैया सिंह, विकास मालाकार, शत्रुघ्न ठाकुर, भवानी राय, अमित सिंह, राजेश यादव, कर्मदेव पासवान, उमेश भारती, विजय पासवान, सर्जदेब गंझू, चंपा देवी, रिंकु सिंह, वीरेंद्र सिंह मुन्ना, रेखा देवी, रामरंजन कुमार, रवीश चंद्रा, सुबोध सिंह गुड्डू, चंदन केशरी, धीरज सिन्हा, रिंकु देवी समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे. इसे भी पढ़ें : पलायन">https://lagatar.in/officers-should-stop-migration-implement-mnrega-schemes-with-priority-chief-minister/">पलायन

रोकें अधिकारी, प्राथमिकता के साथ लागू करें मनरेगा योजनाएं : मुख्यमंत्री
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही