Search

 
 
 

चतरा: पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी को लगी गोली

Encounter in chatra: पुलिस को सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गिरोह के सदस्य किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे. इसी दौरान पुलिस को उनकी गतिविधियों की सूचना मिली और पुलिस की टीम उन तक पहुंची.
 
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Chatra: चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र में पुलिस और कुख्यात अपराधी राहुल दुबे गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया है. इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गिरोह के सदस्य किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे. इसी दौरान पुलिस को उनकी गतिविधियों की सूचना मिली और पुलिस की टीम उन तक पहुंची.

 

पुलिस के करीब देख अपराधियों ने फायरिंग शुरु कर दी है. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी को गोली लगने की सूचना है. घटना के बाद पुलिस इलाके में सर्च अभियान चला रही है. मुठभेड़ के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही