Search

 
 
 

Breaking : चतरा में पुलिस और TPC उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, बच निकला कमांडर आक्रमण गंझू

 
Chatra : जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के अनगड़ा गांव के पास  पुलिस और टीपीसी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. यह मुठभेड़ टीपीसी उग्रवादी संगठन के रीजनल कमांडर 15 लाख इनामी आक्रमण गंझू के दस्ते के साथ हुई. दोनों ओर से हुई गोलीबारी में पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी भागने में सफल रहे. इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोली बरामद किये हैं. (पढ़ें, कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-due-to-the-establishment-of-shops-in-the-parking-zone-people-park-vehicles-on-the-side-of-the-road/">कोडरमा

: पार्किंग जोन में लगती है दुकानें, सड़क पर गाड़ियां, हो रही जाम की समस्या)

घटना को अंजाम देने में बना रहे थे योजना

एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि कमांडर आक्रमण गंझू अपने दस्ते के साथ अनगड़ा गांव के पास जमा होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राकेश रंजन के निर्देश पर जिला पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया. इसी दौरान पुलिस जैसे ही गांव के पास पहुंची तो उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस के जवानों ने भी फायरिंग की. पुलिस को भारी पड़ता देख आक्रमण गंझू समेत अन्य उग्रवादी हथियार छोड़कर वहां से भाग निकले. उग्रवादियों के खिलाफ अभियान जारी है. इसे भी पढ़ें : लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-discrepancies-in-land-and-compensation-of-villagers-will-be-removed-ramchandra-singh/">लातेहार:

ग्रामीणों की भूमि व मुआवजे की विसंगतियां दूर की जायेगी- रामचंद्र सिंह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही