Search

 
 
 

चतरा: नकली शराब बनाने के कारोबार का खुलासा, तस्कर गिरफ्तार

 
Chatra: नकली शराब बनाने के कारोबार का चतरा पुलिस ने खुलासा किया है. एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना पर गिद्धौर थाना की पुलिस ने कार्रवाई की. इस दौरान बारीसारखी टोला में संजय कुमार यादव के घर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया. उसके घर से नकली शराब 12 बोतल, स्प्रीट 20 लीटर, इम्प्रीयल ब्लू का रेपर 751 पीस, विभिन्न कम्पनियों के खाली शराब बोतल 1159 पीस, बोतल ढक्कन सेट 311 पीस, झारखंड सरकार लोगो लगा स्टिकर 50 पीस बरामद किया. इसे पढ़ें- हजारीबाग">https://lagatar.in/theft-in-the-office-of-ramnagar-petrol-pump-thieves-took-away-many-things-including-two-monitors-cash/">हजारीबाग

: रामनगर पेट्रोल पंप के ऑफिस में चोरी, दो मॉनिटर, नगद समेत कई सामान उड़ा ले गए चोर

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी संजय कुमार यादव अन्य कुछ व्यक्तियों के साथ मिलकर अपने-अपने घरों में नकली शराब का उत्पादन कर रहा है, और बड़े ब्रांडों के रेपर स्टीकर चिपकाकर कर बोतल में भरकर अन्य राज्यों में भेज जा रहा है. जिसके बाद गिद्धौर थाना प्रभारी कन्हैया कुमार यादव के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. पुलिस की टीम ने छापेमारी कर नकली विदेशी शराब बनाने में प्रयुक्त सामान और नकली शराब को बरामद किया है. इसे भी पढ़ें- हजारीबाग">https://lagatar.in/theft-in-the-office-of-ramnagar-petrol-pump-thieves-took-away-many-things-including-two-monitors-cash/">हजारीबाग

: रामनगर पेट्रोल पंप के ऑफिस में चोरी, दो मॉनिटर, नगद समेत कई सामान उड़ा ले गए चोर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही