Search

 
 
 

चतरा : झोलाछाप डॉक्टर सह ममता नर्सिंग होम के संचालक पर प्राथमिकी दर्ज

 
दो गर्भवती महिलाओं का किया था ऑपरेशन, दोनों के नवजात की हो गई थी मौत डीसी ने जिले में अवैध रूप से संचालित सभी नर्सिंग होम पर दिया कार्रवाई का आदेश Chatra : चतरा जिले के कुंदा में दो गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन के बाद दोनों के बच्चों की मौत होने पर डीसी ने सख्त रूख अख्तियार किया है. जिस नर्सिंग होम में महिलाओं का ऑपरेशन किया गया उसके संचालक सह झोलाछाप डॉक्टर जीतेंद्र कुमार यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. साथ ही डीसी ने जिले में अवैध रूप से संचालित सभी नर्सिंग होम पर कार्रवाई का आदेश दिया है. उन्होंने क्लिनिकल इस्टेबलिस्टमेंट एक्ट का उल्लंघन करने वाले नर्सिंग होम पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही. उपायुक्त के निर्देश पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रतापपुर कुंदा के बीडीओ पूरे मामले की जांच करेंगे. इसे भी पढ़ें :बेरमो">https://lagatar.in/111-pedestrians-reached-ranchi-demanding-to-make-bermo-a-district-did-not-meet-cm/">बेरमो

को जिला बनाने की मांग को लेकर 111 पदयात्री पहुंचे रांची, नहीं मिले सीएम

नियमानुसार आगे की कार्रवाई होगी : बीडीओ

मामले में बीडीओ खगेस कुमार ने बताया कि 24 जुलाई को ब्रजेश गंझू की पत्नी मानती देवी (20 वर्ष) और 25 जुलाई को विश्वनाथ गंझू की पत्नी किरण देवी (28 वर्ष) का ऑपरेशन किया गया. दोनों के बच्चे की मौत हो गई. दोनों महिलाएं कुंदा के हेसातू की रहने वाली हैं. इन दोनों महिलाओं को प्रसव कराने के नाम पर यहां एडमिट किया गया था. जांच के क्रम में पता चला है कि ममता नर्सिंग होम झारखंड क्लिनिकल इस्टेबलिस्टमेंट एक्ट के तहत किसी प्रकार से निबंधित नहीं है. अवैध रूप से नर्सिंग होम संचालक व झोलाछाप डॉक्टर जीतेंद्र कुमार यादव पर कुंदा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/prosecution-approval-proposal-under-ipc-section-153a-and-295a-dgp-issued-guidelines/">रांची

: IPC सेक्शन 153ए व 295A के तहत अभियोजन स्वीकृति प्रस्ताव, डीजीपी ने जारी की गाइडलाइन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही