Search

 
 
 

चतरा : नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रक लूटने वाले गिरोह का खुलासा, बिहार निवासी आरोपी लातेहार में गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत हबीबपुर निवासी आदित्य राज उर्फ आदित्य कुमार उर्फ राजीव रंजन उर्फ मनन चौधरी उर्फ मो शाहबाज के रूप में हुई है. पूछताछ में आरोपी ने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर ट्रक चालकों को नशीला पदार्थ खिलाकर वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की है.
 
  • फरार साथियों की तलाश जारी, अंतरराज्यीय गिरोह हुआ खुलासा

Chatra :  चतरा पुलिस को ट्रक चोरी और चालकों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. 29 मार्च को दर्ज चतरा सदर थाना कांड संख्या 91/26 के अनुसंधान के क्रम में पुलिस को सफलता मिली है.

Uploaded Image

 पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर लातेहार जिले के चतरा बार्डर पर स्थित बालूमाथ थाना क्षेत्र से अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को चतरा की सदर थाना पुलिस नें धर दबोचा है.

 

 एसपी नें बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई थी. इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को चोरी के ट्रक के साथ गिरफ्तार किया गया है.

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत हबीबपुर निवासी आदित्य राज उर्फ आदित्य कुमार उर्फ राजीव रंजन उर्फ मनन चौधरी उर्फ मो शाहबाज के रूप में हुई है. पूछताछ में आरोपी ने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर ट्रक चालकों को नशीला पदार्थ खिलाकर वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की है. 

 

एसपी नें बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से 42 नशीली गोलियां, ट्रक का जीपीएस निकालने के उपकरण, प्लास, पेचकस एवं 17 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं.

 

उन्होंने बताया कि आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह गिरोह में शामिल अपने अन्य सहयोगियों एखलाक खान, राजेश यादव और टुनु यादव के साथ मिलकर पूर्व में भी बिहार और पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुका है.

 

चोरी किए गए ट्रकों को पश्चिम बंगाल के पन्नागढ़ में बेच दिया जाता था. एसपी ने कहा, कि यह एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह है, जिसकी गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है.

 

 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अनजान व्यक्तियों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही