Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा : आम्रपाली टंडवा में शिफ्ट हुआ महाप्रबंधक कार्यालय

Tandwa(Chatra) : आम्रपाली-चंद्रगुप्त क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय को आम्रपाली टंडवा में शिफ्ट करवाया गया. विस्थापित रैयतों के साथ यहां कार्यरत श्रम संगठन भारतीय मजदूर संघ की ओर से लगातार यह मांग उठाई जाती रही है. इससे यहां के लोगों को 40 किलोमीटर दूर डकरा नहीं जाना पड़ेगा और सभी काम आसानी से हो सकेंगे. इसे महाप्रबंधक अमरेश कुमार सिंह की पहल पर किया गया. मौके पर मौजूद सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ, भारतीय मजदूर संघ और क्षेत्रीय कार्यसमिति के सदस्यों ने महाप्रबंधक को इस पहल पर गुलदस्ता देकर स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं. मौके पर आम्रपाली चंद्रगुप्त क्षेत्रीय अध्यक्ष संजय कुमार और सचिव शिव कुमार सिंह के साथ कल्याण के सदस्य मुकेश कुमार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्याम सुंदर गुप्ता, परियोजना अध्यक्ष पवन कुमार, सचिव आदर्श जुगेश्वर आतेराम आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - एक">https://lagatar.in/the-dream-of-own-house-was-shattered-in-one-stroke/">एक

ही झटके में चूर-चूर हो गया अपना घर का सपना 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही