Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा : पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
लकड़ी से पीट-पीट कर की थी पत्नी की हत्या, जंगल में फेंक दिया था शव Chatra : पत्नी की हत्या के आरोपी पति चरकू भुंइया को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दरअसल 17 जून को पाराडीह से पूरब आरूदाना जंगल में एक महिला का शव पड़ा हुआ मिला था. सूचना के सत्यापन के क्रम में पता चला कि वह महिला नन्हकी देवी पाराडीह की रहने वाली थी. मामले की छानबीन के लिए एसपी राकेश रंजन के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया. हत्या का आरोपी चरकू भुइयां हत्या के बाद से पुलिस की नजर से छिप रहा था. इसी दौरान बीते दिनों सूचना मिली कि हत्या का आरोपी चरकू भुइयां बस पकड़ कर बाहर भागने की फिराक में है. इसे भी पढ़ें :गोड्डा">https://lagatar.in/godda-bjp-leader-demands-governor-to-start-studying-law/">गोड्डा

: राज्यपाल से भाजपा नेता ने की कानून की पढ़ाई शुरु कराने की मांग

छापेमारी टीम ने पेट्रोल पंप के पास से किया गिरफ्तार

छापेमारी टीम ने न्यू पेट्रोल पंप चतरा के पास से चरकू भुइयां को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लकड़ी को बरामद किया गया. उससे पत्नी को पीट-पीट कर हत्या कर घर से दूर जंगल में शव को फेंक दिया था. छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार, सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोहर करमाली, पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार पाल सदर थाना चतरा शामिल थे. इसे भी पढ़ें :क्राइम">https://lagatar.in/two-news-of-crime-two-youths-arrested-with-drugs-in-ichak/">क्राइम

की दो खबरें : इचाक में नशीले पदार्थ के साथ दो युवक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही