Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा : डेढ़ किलो अफीम के साथ मियां-बीवी गिरफ्तार

Chatra:  सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लावालौंग कोलकोले कला क्षेत्र के एक घर से पुलिस ने डेढ़ किलो अफीम बरामद किया है. पुलिस ने अफीम रखने के आरोप में मियां-बीवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. सिमरिया एसडीपीओ अशोक रविदास ने बताया कि एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई. उन्होंने बताया कि गांव कोलकोले कला के कटहर टोला में मो. अब्बास के घर से अवैध अफीम मिली. अधिक पैसे कमाने के चक्कर में मो. अब्बास बाहरी व्यक्ति को अफीम बेचने की जुगत में था. पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी तो मामला उजागर हो गया. मो. अब्बास और उसकी पत्नी आइसा खातून को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस की छापेमारी टीम में आईआरबी के जवाने भी शामिल थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-excellent-performance-of-jharkhand-archery-team-in-the-first-tribal-sports-festival/">चाईबासा

: प्रथम जनजातीय खेल महोत्सव में झारखंड तीरंदाजी टीम का बेहतरीन प्रदर्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही