Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा: प्रतापपुर में फल फूल रहा अवैध शराब का धंधा, बाइक से हो रही शराब की तस्करी

Kumar Chandan Chatra: चतरा के प्रतापपुर में इन दिनों देसी शराब का अवैध कारोबार खूब फल फूल रहा है. कार्रवाई नहीं होने से तस्करों के हौसले बुलंद हैं. आलम यह है कि अवैध देसी शराब की खेप घर-घर पहुंचाई जा रही है. इसकी लत में नाबालिग किशोर से लेकर युवा और बुजुर्ग अपनी सेहत खराब कर रहे हैं. शराब का यह कारोबार धीरे-धीरे बड़ा आकार लेने लगा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Untitled1111-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> प्रतापपुर थाना क्षेत्र के एघारा में शराब बिक्री का अवैध कारोबार चल रहा है. जानकर बताते हैं कि शराब कारोबार में आबकारी विभाग की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता. शराब माफिया दर्जनों प्लास्टिक ड्रम को जमीन में गाड़ कर उसमे जावा महुआ डालते हैं और फिर उसे निकालकर शराब चुलाई करते हैं. यह काम माफिया अहले सुबह चार बजे से 10 बजे दिन तक करते हैं. उसके बाद शराब की खेप को खुदरा विक्रेताओं को ट्यूब में भरकर बोरे में पहुंचाते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि शराब कारोबारियों को पंचायत प्रतिनिधियों का भी संरक्षण प्राप्त है. यही वजह है कि वह किसी से डरते नहीं हैं. विरोध करने वालों की पिटाई करने से भी माफिया बाज नहीं आते हैं.

जल्द शराब भट्ठियों को किया जाएगा नष्ट : एएसआई

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Untitled-125.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस पूरे मामले पर उत्पाद विभाग के एक्साइज सब इंस्पेक्टर निर्मल मरांडी ने कहा कि अवैध शराब भट्ठियों को जल्द नष्ट किया जाएगा. दो दिनों के अंदर बड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि बिहार-झारखंड सीमावर्ती इलाके के नेभी गांव में भी शराब भट्ठियों के संचालन की सूचना है. इस पर उत्पाद विभाग जल्द कार्रवाई करेगा. इसे भी पढ़ें: बालू">https://lagatar.in/strict-compliance-of-ngt-order-on-sand-deputy-commissioner/">बालू

पर एनजीटी के आदेश का सख्ती से कराएं अनुपालन : उपायुक्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही