Search

चतरा : अवैध शराब भट्ठियों को किया गया ध्वस्त

Chatra / Pratappur : देसी शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया. इस दौरान कई शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. अभियान का नेतृत्व उत्पाद विभाग के अधीक्षक निर्मल मरांडी और पीएसआई सत्यवान कुंभकार ने संयुक्त रूप से किया. एघारा, नेभी, बजराही, भरही समेत अन्य गांवों में अवैध रूप से संचालित अवैध देशी शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया गया. वही मौके पर भारी मात्रा में जावा महुआ को भी नष्ट किया गया. ड्राम में रखे सैकड़ो लीटर देसी शराब को भी फेंक दिया गया. शराब को बिहार भेजा जाता था. अभियान में एसआई निताई चन्द्र साहा, जितेन्द्र उरांव समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें : सोमवार">https://lagatar.in/vande-bharat-express-train-trial-will-be-held-between-patna-ranchi-on-monday/">सोमवार

को पटना-रांची के बीच होगा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//