Search

 
 
 

चतरा : टंडवा में पुत्र ने रॉड से मारकर की पिता की हत्या

 
Tandwa (Chatra) : टंडवा थाना क्षेत्र के तेलियाडीह निवासी मुनी लाल भुइयां ने घरेलू विवाद में रॉड से प्रहार कर अपने पिता काली भुइयां (60 वर्ष) की हत्या कर दी. दरअसल मुनीलाल अपने पुत्र को डांट-फटकार और मारपीट कर रहा था. इसी दौरान मुनीलाल के पिता अपने पोता को बचाने गए. वहां गुस्साए बेटे ने अपने पिता पर रॉड से प्रहार कर दिया. इससे घटना स्थल पर ही पिता काली भुइयां की मौत हो गई. घटना शनिवार की रात की है. पिता की मौत के बाद मुनी लाल भुइयां घर से फरार हो गया. इसकी सूचना मिलते ही रविवार की सुबह स्थानीय पुलिस तेलियाडीह घटना स्थल पर पहुंची. वहां शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया. घटना की जांच के बाद आरोपी मुनीलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है. इसे भी पढ़ें -रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-babulal-advised-officers-avoid-getting-trapped-in-the-clutches-of-corrupt-ruling-leaders/">रांचीः

बाबूलाल ने दी अफसरों को सलाह, भ्रष्ट सत्तासीन नेताओं के चंगुल में फंसने से बचें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही