Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा : हंटरगंज के नावाडीह से अवैध विदेशी और नकली शराब की बड़ी खेप बरामद

Chatra : अवैध शराब को लेकर चतरा डीसी और एसपी सख्त हैं. डीसी अबु इमरान के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक शिव कुमार साहू ने चतरा के हंटरगंज प्रखंड के नावाडीह इलाके में छापेमारी अभियान चलाया. अभियान के दौरान नावाडीह के पनारी गांव के विभिन्न जगहों से भारी मात्रा में अवैध विदेशी और नकली शराब बरामद की गई. साथ ही मौके से भारी मात्रा में स्टीकर भी बरामद की गई. जिसे टीम ने जब्त कर लिया. इस मामले में ग्राम पनारी के राजेश यादव (पिता - राजेन्द्र यादव), संजय यादव (पिता - सुकुल यादव), सुनील यादव (पिता - लखन यादव), जितेंद्र यादव (पिता - शिव यादव), केलयादव (पिता - मूलचंद यादव), कारू यादव (पिता - स्व सुखदेव यादव) एवं ग्राम घंघरी से अजय दास को मुख्य अभियुक्त बताया गया है.सभी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि नावाडीह के पनारी गांव में अवैध विदेश शराब के कारोबार की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना को गंभीरता से लेते हुए छापेमारी की गई, जिसमें सफलता भी मिली. हालांकि इस छापेमारी में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांड के नकली शराब बरामद

मौके से टीम ने भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांड के अवैध नकली शराब बरामद की. बरामद शराब में 375 एमएल की विभिन्न ब्रांड के 1315 बोतल, 750एमएल की 164 बोतल, 180 एमएल की 620 बोतल और बीयर की 120 बोलत शामिल है. कुल मिलाकर 720.7 लीटर अवैध विदेशी और भारी मात्रा में नकली शराब भी मौके से बरामद की गई.

बिहार में खपाने की आशंका 

छापेमारी टीम में शामिल पदाधिकारियों ने शराब की इस बड़ी खेप को बिहार में खपाने की आशंका जताई है. कहा कि बिहार बॉर्डर यहां से नजदीक है और वहां शराबबंदी है. ऐसे में इसे बिहार में खपाने की प्रबल संभावना है.हालांकि इसकी जांच की जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तार के बाद बहुत कुछ सामने आएगा. छापेमारी में मुख्य रूप से उत्पाद अधीक्षक शिव कुमार साहू, अवर निरीक्षक उत्पाद निर्मल मरांडी एवं गृह रक्षा वाहिनी के सशस्त्र बल मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : गरीब">https://lagatar.in/dabang-rajbalam-gop-engaged-in-grabbing-more-than-1-acre-land-of-poor-tribals-complaint-to-ed/">गरीब

आदिवासियों की 1.08 एकड़ जमीन हड़पने में लगा है दबंग राजबलम गोप, ईडी से शिकायत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही