Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा : DGP अधिकारियों संग पहुंचे लावालौंग, मुठभेड़ में शामिल जवानों का बढ़ाया हौसला,करेंगे सम्मानित

Chatra: जिला में सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पांच नक्सलियों को सोमवार को मार गिराया था. मारे गये नक्सलों में दो 25 लाख के इनामी और तीन 5 लाख के इनामी नक्सली थे. अभियान में शामिल जवानों की हौसला अफजाई के लिए के लिए डीजीपी अजय कुमार सिंह अधिकारियों संग चतरा के लावालौंग पहुंचे हैं. इस मौके पर सीआरपीएफ के एडीजी वितुल कुमार, एडीजी अभियान संजय आनंद राव लाटकर, आईजी अभियान एवी होमकर, डीआईजी नरेन्द्र सिंह, एसपी राकेश रंजन समेत अन्य वरीय अधिकारी भी मौजूद हैं. इसे भी पढ़ें - चीन">https://lagatar.in/china-changed-the-names-of-11-places-in-arunachal-pradesh-then-india-retaliation-said-cannot-change-the-reality/">चीन

ने अरुणाचल प्रदेश के 11 जगहों के नाम बदले, तो भारत का पलटवार, इससे वास्तविकता नहीं बदल सकती

डीजीपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

चतरा पहुंचे डीआइजी नरेंद्र सिंह, सीआरपीएफ के डीआईजी डीके चौधरी, एसपी राकेश रंजन, 190 बटालियन के कमांडेंट मनोज कुमार समेत जिलाभर के पुलिस और पारा मिलिट्री फोर्सेस के अधिकारियों ने हैलीपैड पर डीजीपी का जोरदार स्वागत किया. चतरा में डीजीपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. डीजीपी यहां सीआरपीएफ 190 बटालियन कैंप में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं. इस समीक्षा बैठक के बाद थोड़ी देर में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शामिल अधिकारियों और जवानों को सम्मानित करने के बाद प्रेस वार्ता कर मीडिया से बात करने वाले हैं.

एक साथ पांच इनामी माओवादी मारे गए थे

बता दें कि सोमवार को सुरक्षा बलों ने चतरा के लावालौंग थाना क्षेत्र स्थित ग्रहे जंगल में 25 लाख के दो इनामी नक्सली समेत 5 माओवादियों को मार गिराया था. मुठभेड़ चतरा-पलामू सीमा पर हुई. सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. दोनों ओर से जमकर गोलीबारी हुई. मुठभेड़ में गौतम पासवान समेत पांच नक्सली मारे गये. मारे गये नक्सलियों में 25-25 लाख रुपये के दो व 5-5 लाख रुपये के तीन इनामी नक्सली शामिल हैं. मारे गये नक्सलियों में भाकपा माओवादी के सैक सदस्य गौतम पासवान व चार्लिस उरांव शामिल था. मुठभेड़ की सूचना मिलते ही सोमवार को डीआईजी नरेंद्र कुमार सिंह लावालौंग पहुंचे थे. उन्होंने सबसे पहले जवानों का हौसला बढ़ाया. मौके पर उन्होंने कहा कि आज एक ऐतिहासिक सफलता मिली है. इससे सुरक्षा बलों का मनोबल काफी बढ़ा है. गौतम पासवान दुर्दांत नक्सली थे. इसे भी पढ़ें - गृहमंत्री">https://lagatar.in/sensational-allegation-of-home-minister-suella-braverman-british-pakistanis-sexually-exploit-white-girls-give-drugs/">गृहमंत्री

सुएला ब्रेवरमैन का सनसनीखेज आरोप, ब्रिटिश पाकिस्तानी गोरी लड़कियों का यौन शोषण करते हैं, ड्रग्‍स देते हैं…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही