Search

 
 
 

चतरा लोकसभा : 22 में 10 प्रत्याशियों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले

 
भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी पर भी दर्ज है आपराधिक मामले Ashish Tagore Latehar:  चतरा संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव में छह मई को नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन था. अंतिम दिन जय प्रकाश सिंह भोगता ने अपना नामांकन वापस ले लिया. इस प्रकार अब चतरा संसदीय क्षेत्र के चुनावी समर में कुल 22 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. बता दें कि कुल 31 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया था. इनमें से आठ प्रत्याशियों का नामांकन तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया गया था और आज एक प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया. बता दें कि इन 22 प्रत्याशियों में कुल दस प्रत्याशियों पर अपराधिक मामला दर्ज है. इन प्रत्याशियों ने अपने शपथ पत्र में इन मामलों का जिक्र किया है और यह चुनाव आयोग के नो योर केंडिडेट में जारी किया गया है. इसे भी पढ़ें-गोड्डा">https://lagatar.in/godda-rape-accused-arrested-police-sent-him-to-jail/">गोड्डा

: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/kalicharan-singh-_463-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

कई दलों के नेताओं पर दर्ज हैं आपराधिक मामले

भाजपा व कांग्रेस समेत कई निर्दलीय प्रत्याशियों के उपर अपराधिक मामले दर्ज हैं. कांग्रेस के केएन त्रिपाठी पर सरकारी आदेशों का उल्लघंन करने व आदेश के बिना संपति का प्रयोग में लाने के आरोप में मामला दर्ज हैं. जबकि भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह पर अवैध खनिज परिवहन के आरोप में मामला दर्ज है. इसी प्रकार सीपीआई के प्रत्याशी अर्जुन कुमार पर दुर्व्यहार व मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज है. बसपा के नागमणि पर धारा 144 का उल्लघंन करने के आरोप मे मामला दर्ज है. निर्दलीय प्रत्याशी श्रीराम सिंह पर नाजायज मजमा लगाने व पत्थरबाजी करने के आरोप में मामला दर्ज है. इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी दीपक कुमार गुप्ता, मो अबुजर खान व दर्शन गंझू पर अपराधिक मामले दर्ज हैं. इसे भी पढ़ें-सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-police-freed-the-youth-from-mughalsarai-up/">सिमडेगा

पुलिस ने यूपी के मुगलसराय से युवक को कराया मुक्त
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/kn-tripathy_994-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/nagmani-1_619-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही