Search

 
 
 

चतरा लोस चुनाव : लातेहार में 44.20, मनिका में 42.57 और पांकी में 39.90% मतदान, डीसी, एसपी और विधायक ने डाले वोट

 
Latehar :  झारखंड में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में तीन संसदीय क्षेत्रों में मतदान जारी है. चतरा लोकसभा क्षेत्र में आने वाले लातेहार, मनिका और पांकी विधानसभा क्षेत्र में भी शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग चल रही है. मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा है. बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता भी मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.  मतदान शुरू होने से पहले ही बूथों में मतदाताओं की लंबी कतार लग गयी थी. चतरा लोकसभा क्षेत्र में आने वाले लातेहार विधानसभा क्षेत्र में दोपहर एक बजे तक 44.20%, मनिका में 42.57% और पांकी में 39.90% मतदान हुआ. इससे पहले 11 बजे तक लातेहार, मनिका और पांकी में मतदान का प्रतिशत क्रमश: 27.62, 22.95 और 25.69% रहा था. इससे पहले 9 बजे तक लातेहार में 11.93%, मनिका में 10.84%, पांकी में 9.28% मतदान हुआ था.

डीसी, एसपी और विधायक ने डाले वोट

उपायुक्त गरिमा सिंह ने मध्य विद्यालय, चंदनडीह स्थित मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वोट देकर बाहर निकलने के बाद उन्होंने लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेने के अपील की. इतना ही नहीं डीसी ने केंद्र के प्रथम वोटर को बुके देकर सम्मानित किया. दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने राजकीय मध्य विद्यालय, बाजार स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला. उन्होंने लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने को कहा. वहीं स्थानीय विधायक बैद्यनाथ राम ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

पांकी प्रखंड के मतदान केंद्रों में लगी है लंबी कतारें 

लोकसभा सभा चुनाव को लेकर पांकी प्रखंड में उत्साह देखने को मिल रहा है. सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी है. भीषण गर्मी में भी मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने बूथों में पहुंच रहे हैं. पांकी के कोनवाई मतदान केंद्र में तय समय से थोड़ी देर से मतदान शुरू हुआ. यहां के मतदाता पेयजल समस्या के मुद्दे को लेकर आक्रोशित थे. वहीं पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने नक्सल हीट मनातू के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. पांकी विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने अपने परिवार के साथ मतदान किया. साथ ही पांकी विधानसभा क्षेत्र के आम मतदाताओं से वोट करने की अपील की. [caption id="attachment_888162" align="alignnone" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/d70a29ce-46dd-489d-8692-f69021cdff93.jpeg"

alt="" width="1600" height="900" /> लातेहार डीसी गरिमा सिंह ने मध्य विद्यालय चंडनडीह में प्रथम वोटर को बुके देकर सम्मानित किया[/caption] [caption id="attachment_888163" align="alignnone" width="900"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/4dd4124f-f865-4ee4-9b7e-c472b492e1bf-e1716193504253.jpeg"

alt="" width="900" height="1028" /> डीसी ने मध्य विद्यालय चंदनडीह में किया मतदान, लोगों से भी की अपील[/caption] [caption id="attachment_888164" align="alignnone" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/3eb3a63b-88fe-4588-b723-98f7a1fea211.jpeg"

alt="" width="1600" height="897" /> लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने मध्य विद्यालय बाजार मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का किया प्रयोग[/caption] https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/b281e981-f3fb-4844-b882-544cf342882d.jpeg"

alt="" width="1600" height="897" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/75a73512-8a06-48c4-a72c-7250a8ee805a.jpeg"

alt="" width="1600" height="897" /> [caption id="attachment_888175" align="alignnone" width="1063"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/14d40e1b-aafa-4228-9ce8-c3036d8874c4.jpeg"

alt="" width="1063" height="934" /> पांकी विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने अपने परिवार के साथ मतदान किया.[/caption] [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही