Search

 
 
 

चतरा : निजी विद्यालयों को बंद करने की चेतावनी के खिलाफ महासम्मेलन

 
पासवा ने चतरा कॉलेज में किया महासम्मेलन 28 जुलाई को काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज होगा सूबे के 40 हजार से अधिक निजी विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी विरोध दर्ज करेंगे निजी विद्यालयों की समस्यायों को 25 जुलाई को कैबिनेट की बैठक में रखूंगा : सत्यानंद भोक्ता शिक्षा सचिव प्राइवेट स्कूल एवं सरकारी स्कूलों के पठन पाठन का मूल्यांकन करें: आलोक दूबे Chatra :  आरटीई के तहत निजी विद्यालयों की मान्यता व यू-डायस कोड को लेकर झारखंड सरकार के सचिव द्वारा निजी विद्यालयों को बंद करने की चेतावनी दी गई है. इसके खिलाफ पासवा का एक दिवसीय महासम्मेलन सोमवार को चतरा कॉलेज मल्टीपरपस हॉल में हुआ. इसकी अध्यक्षता प्रदेश पासवा अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने की. महासम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद, श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता, प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे, महासचिव नीरज सहाय, उपाध्यक्ष बिपिन कुमार,संजय प्रसाद, जिला परिषद अध्यक्ष ममता देवी, पासवा के चतरा जिला अध्यक्ष प्रवीण प्रकाश सिंह, महासचिव नेसार अंसारी, बच्चन पाण्डेय, आदित्य गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया. इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत गान संगीता सिन्हा एवं मेघाली सेन गुप्ता के नेतृत्व में शिक्षकों द्वारा किया गया. चतरा पासवा ने अतिथियों का स्वागत 51 किलो के माला एवं शॉल देकर सम्मानित किया. महासम्मेलन में चतरा जिला से लगभग 1000 से अधिक निजी विद्यालयों के प्रिंसिपल, डायरेक्टर एवं शिक्षक गण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :रांची:">https://lagatar.in/ranchi-dead-body-thrown-in-the-forest-after-killing-a-young-man/">रांची:

युवक की हत्या कर जंगल फेंका शव

“निजी स्कूलों को बंद करने के फैसले को वापस ले सरकार”

महासम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने कहा कि सरकार को निजी स्कूलों को बंद करने के फैसले को वापस लेना चाहिए. 28 जुलाई को प्रिंसिपल, डायरेक्टर, शिक्षक, कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर राज्य सरकार के निर्णय का व्यापक विरोध करेंगे. मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा गांव में गरीबों के लिए निजी विद्यालय अच्छी शिक्षा देते हैं. गांवों-कस्बों में जो स्कूल चल रहे हैं, उनके योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. निजी विद्यालयों की समस्यायों को दूर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा. 25 जुलाई को कैबिनेट की बैठक में प्राइवेट स्कूलों की समस्यायों को रखूंगा और अपनी तरफ से पूरा प्रयास करूंगा. इसे भी पढ़ें :”शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-exclusive-twice-different-expenses-on-the-same-plan/">”शुभम

 संदेश” एक्सक्लूसिव : एक ही योजना पर दो बार अलग-अलग खर्च

निजी विद्यालयों को धमकाना बंद करें : आलोक दूबे

आलोक कुमार दूबे ने कहा निजी विद्यालयों को धमकाना बंद करें. रघुवर दास सरकार से दो कदम आगे चल रहे हैं शिक्षा विभाग और शिक्षा सचिव, जो अच्छे संकेत नहीं हैं. महासम्मेलन के संयोजक सह प्रदेश महासचिव नीरज सहाय ने कहा चतरा से उठी आवाज झारखंड के कोने-कोने तक पहुंचेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही