Search

 
 
 

चतरा: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए मेडिकल कैंप बंद, पेंशनर्स परेशान

 
Chatra: बीते कई सालों से सेवानिवृत कर्मचारियों का नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं हो पा रहा है. उन्हें हेल्थ चेकअप के लिए सदर अस्पताल जाना पड़ता है. इससे वे परेशान हैं. जबकि पहले की व्यवस्था के तहत जिला मुख्यालय स्थित जल छाजन भवन में सेवानिवृत कर्मचारियों के स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल कैंप लगाया जाता था. यह उनके लिए काफी फायदेमंद था. नियमित जांच होने से वे बीमारी के प्रति गंभीर रहते थे. बताया जाता है कि जल छालन भवन में सेवानिवृत कर्मचारियों का स्वास्थ्य जांच डीसी के आदेशानुसार किया जाता था. इसमें सेवानिवृत कर्मियों का प्रत्येक माह में दो बार नियमित स्वास्थ्य जांच होता था. लेकिन अब यहां कैंप लगना बंद हो गया है. जिससे कर्मचारियों को सदर अस्पताल जाना पड़ता है. वहां सेवानिवृत कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच के लिए अलग से कोई ओपीडी की व्यवस्था नहीं है. इससे उन्हें परेशानी होती है. जबकि जल छाजन भवन में चलंत चिकित्सा यूनिट द्वारा कैंप लगाया जाता था और स्वास्थ्य जांच के बाद नि:शुल्क दवा भी दिया जाता था. उनकी मांग है कि यह सेवा फिर से बहाल की जाय. इसे भी पढ़ें – Soul">https://lagatar.in/soul-leadership-conclave-pm-modi-said-development-of-citizens-leaders-is-important-for-nation-building/">Soul

Leadership Conclave : पीएम मोदी ने कहा, राष्ट्र निर्माण के लिए नागरिकों-नेताओं का विकास महत्वपूर्ण
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही