Search

 
 
 

चतराः भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने लगाया मेडिकल कैंप

 
Chatra: मयूरहंड में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ झारखंड प्रदेश के द्वारा रविवार को मेडिकल कैंप लगाया गया. कैंप ग्राम बेला कैलाशधाम परिसर में लगा. इस दौरान भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ झारखंड प्रदेश के संयोजक डॉ अभिषेक कुमार रामाधीन ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की. इस दौरान उनका ब्लड शुगर टेस्ट, ब्लड प्रेशर टेस्ट, बीएमआइ टेस्ट किए गए. मौके पर झारखंड चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ अभिषेक रामाधीन ने शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित किया. कहा कि चिकित्सा प्रकोष्ठ पूरे झारखंड में विशेष कर मेरे गृह जिले चतरा, लातेहार और पलामू में अब तक सैकड़ों लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर चुका है. साथ ही शुगर टेस्ट, ब्लड प्रेशर टेस्ट, बीएमआइ टेस्ट कर जरूरतमंदों के बीच दवा का वितरण भी कर चुका है. इस दौरान लगभग 250 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण किया गया. इस मौके पर भाजपा नेता सुजीत भारती, रामकुमार सिंह, इटखोरी मंडल अध्यक्ष देव कुमार सिंह, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, महामंत्री शिव कुमार राणा, निरंजन कुमार सिंह, प्रमोद सिंह के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/bank-po-commits-suicide-in-chutiya-area-of-ranchi/">रांचीः

बैंक पीओ ने की खुदकुशी, लिखा- जिस केस में CBI ने दी क्लीनचिट, रामगढ़ पुलिस उसी मामले में कर रही परेशान
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही