Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा : इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर में मेधावी छात्र सम्मानित

टॉप टेन आए विद्यार्थियों को स्मार्ट वॉच व शेष उत्तीर्ण छात्रों को मिली प्रोजेक्ट फाइल अभिभावकों को भेंट की गई रामायण की पुस्तक Chatra : चतरा के दीभा स्थित स्थानीय इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय में शुक्रवार को सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम लाने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि एसडीपीओ अविनाश कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संतन पांडेय, कोषाध्यक्ष मुकेश साह, विद्यालय के प्रथम प्राचार्य कैलाश प्रसाद और वर्तमान प्राचार्य पवन कुमार दास उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया. समारोह में विद्यालय के टॉप टेन आए विद्यार्थियों को स्मार्ट वॉच व शेष उत्तीर्ण छात्रों को प्रोजेक्ट फाइल देकर सम्मानित किया गया. साथ ही उनके साथ आए अभिभावकों को रामायण दिया गया. इसे भी पढ़ें : केंद्रीय">https://lagatar.in/agriculture-minister-badal-meets-union-secretaries-demands-to-give-drought-relief-amount-soon/">केंद्रीय

सचिवों से मिले मंत्री बादल, सुखाड़ राहत राशि जल्द जारी करने का आग्रह

लक्ष्य निर्धारित कर करें अध्ययन : अविनाश कुमार

इस दौरान एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर अध्ययन करने के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी. वहीं विद्यालय के अध्यक्ष संतन पांडेय ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा विद्यालय के लिए यह गौरव का क्षण है. सभी विद्यार्थी इसी प्रकार सफलता प्राप्त कर आगे बढ़ें और इससे भी बेहतर रिजल्ट आगे होगा ऐसी अपेक्षा है. संस्थापक प्राचार्य कैलाश प्रसाद ने कहा कि अपनी रुचि के अनुसार करियर बनाने का लक्ष्य रखना चाहिए. वही अंत मे सभी के प्रति आभार व कृतज्ञता जताते हुए विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार दास ने प्रतिभा सम्मान के महत्व पर प्रकाश डाला. मंच संचालन आराधना कुमारी, अतिथि परिचय अयोध्या प्रसाद सिंह, विषय प्रवेश जवाहर दांगी और परीक्षा परिणाम व पारितोषिक वितरण पंकज पांडेय ने किया गया. कार्यक्रम का समापन आचार्य शिवनंदन शर्मा ने कल्याण मंत्र के साथ किया. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-shailendra-kumar-becomes-zonal-president-of-obc-rail-employees-association-subodh-poddar-general-secretary/">धनबाद:

शैलेंद्र कुमार बने ओबीसी रेल एंप्लाइज एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष, सुबोध पोद्दार महामंत्री
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही