Search

 
 
 

चतरा: विधायक ने किया हंटरगंज अंचल कार्यालय का निरीक्षण

 
Chatra: चतरा विधायक जनार्दन पासवान ने हंटरगंज अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. वहीं विधायक ने सीओ से मुलाकात कर वर्तमान में भू राजस्व से संबंधित कई बिंदुओं पर जानकारी ली. विधायक ने सीओ के सामने ग्रामीणों की समस्याओं को रखा. कहा कि ग्रामीणों से शिकायत मिली थी कि अंचल कार्यालय से जुड़े कार्यों का निष्पादन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विधायक ने बताया कि लोगों को बेवजह परेशानी होती है. इसे जल्द ही दूर किया जाय. विधायक ने ग्रामीणों की शिकायतों को संज्ञान में लेकर अविलंब उसका समाधान करने का निर्देश सीओ को दिया. इसके अलावा अंचल कार्यालय से जुड़े कार्यों के निष्पादन से संबंधित कई बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश भी विधायक ने दिया. इस दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा. विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद इसका समाधान निकालने की बात कही. विधायक के साथ पूर्व जिला परिषद सदस्य सुनील कुमार दास, पार्टी के नेता प्रोफेसर राजेंद्र कुमार सिंह, रोशन सिंह, सुरेंद्र यादव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – JMM">https://lagatar.in/chargesheet-filed-against-jmms-rajya-sabha-mp-mahua-maji-code-of-conduct-case-prima-facie-true/">JMM

की राज्यसभा सांसद महुआ माजी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, आचार संहिता का केस प्रथम दृष्टया सही
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही