Search

 
 
 

चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने कहा, नारी शक्ति वंदन अधिनियम मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम, जताया आभार

तरा के सांसद कालीचरण सिंह ने आज  भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की, उन्होंने  मोदी कैबिनेट द्वारा महिलाओं को लोकसभा एवं विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले नारी शक्ति वंदन अधिनियम को मंजूर किये जाने पर खुशी जाहिर की.
 

Chatra : चतरा के सांसद कालीचरण सिंह ने आज  भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की, उन्होंने  मोदी कैबिनेट द्वारा महिलाओं को लोकसभा एवं विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले नारी शक्ति वंदन अधिनियम को मंजूर किये जाने पर खुशी जाहिर की.

 

उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल के प्रति आभार व्यक्त किया, प्रेस वार्ता में चतरा भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनामिका देवी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रूबी वर्मा तथा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता भी मौजूद रहे.

 

सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि यह निर्णय देश की माताओं, बहनों और बेटियों के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने कहा कि इस कानून के लागू होने से महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ेगी और वे नीति निर्माण में अपनी मजबूत भूमिका निभा सकेंगी.

 

सांसद ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार महिलाओं  के उत्थान के लिए कार्य कर रही है और नारी शक्ति वंदन अधिनियम उसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो आने वाले समय में देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा.

 

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनामिका देवी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के लिए एक नए युग की शुरुआत है.  इससे महिलाओं को राजनीति में आगे आने का अवसर मिलेगा और वे समाज के हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर सकेंगी.  

 

उपाध्यक्ष रूबी वर्मा ने केंद्र सरकार के इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह कानून महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने कहा कि इससे देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी और भी मजबूत होगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही