Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा : 25 लाख के इनामी नक्सली गौतम पासवान दस्ते का कमांडर रामाशीष यादव गिरफ्तार

Chatra :  25 लाख के इनामी नक्सली गौतम पासवान और 15 लाख के इनामी नक्सली मनोहर गंझू दस्ते का कमांडर रामाशीष यादव उर्फ चलितर यादव उर्फ अंगद गिरफ्तार हो गया है. एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी. जिसके आधार पर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने हंटरगंज थाना क्षेत्र के कोल्हुआलाके से रामाशीष यादव को पकड़ा है. गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ चतरा के विभिन्न थानों में 10 से अधिक मामले दर्ज हैं. (पढ़ें, नक्सल">https://lagatar.in/59-personnel-of-bomb-disposal-squad-engaged-in-anti-naxal-operation-will-be-insured-for-55-lakhs/">नक्सल

विरोधी अभियान में लगे बम निरोधक दस्ते के 59 कर्मियों का होगा 55 लाख का बीमा)

लंबे समय से रामाशीष यादव की पुलिस को थी तलाश 

रामाशीष यादव उर्फ चलितर यादव की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी. रामाशीष चतरा के गिद्धौर थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव का रहने वाला है. रामाशीष यादव जुलाई 2022 को हंटरगंज थाना क्षेत्र के लूटा फाटा इलाके में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में भी शामिल था. उसने पुलिस के सामने स्वीकार किया है कि उसने पुलिस पार्टी को लक्षित कर गोली चलायी थी. इसे भी पढ़ें : बर्ड">https://lagatar.in/health-ministers-statement-on-bird-flu-there-is-no-need-to-be-afraid-whenever-bird-flu-comes-we-eat-more-chicken/">बर्ड

फ्लू पर स्वास्थ्य मंत्री का बयान- डरने की जरूरत नहीं है, जब-जब बर्ड फ्लू आया, हम ज्यादा मुर्गा खाये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही