Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा : नक्सलियों की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने IED किया बरामद

Chatra : जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के लूटा फाटा इलाके में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया. आज शनिवार को नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च अभियान के दौरान इस इलाके से सुरक्षाबलों ने आईईडी बरामद किया है. इसके बाद आईईडी को बीडीएस की टीम ने विनष्ट दिया. पुलिस और सीआरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी लगाया गया है. मिली सूचना के आधार पर शनिवार को हंटरगंज थाना क्षेत्र के लूटा फाटा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इसी क्रम में सुरक्षाबलों ने आईईडी बरामद किया. इसे भी पढ़ें : जमीन">https://lagatar.in/land-businessman-anil-yadavs-main-accused-in-the-murder-case-surrendered/">जमीन

कारोबारी अनिल यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही