Search

 
 
 

Chatra News : तीन दिनों से लापता युवती का शव कुएं से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिद्की गांव में गुरुवार को एक कुएं से 19 वर्षीय युवती का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
 
चतरा जिले की खबरें

Chatra : जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिद्की गांव में गुरुवार को एक कुएं से 19 वर्षीय युवती का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान महेंद्र भारती की 19 वर्षीय पुत्री शांति कुमारी के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि शांति कुमारी रविवार तक घर पर थी, लेकिन सोमवार को घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटी. 

 

 

काफी खोजबीन और रिश्तेदारों के यहां तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका. गुरुवार को गांव के एक कुएं में शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए. घटना के बाद ग्रामीणों के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. हालांकि, पुलिस ने ऐसी किसी भी बात की पुष्टि नहीं की है. 

 

पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. सूचना मिलते ही प्रतापपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही