Chatra News : पिपरवार थाना क्षेत्र के राय कोलियरी मार्ग पर चिरेन्याटांड स्कूल के पास सोमवार की रात सड़क हादसे में एक कोयला कर्मी की मौत हो गयी. मृतक की पहचान कारो गांव निवासी रामचंद्र उरांव के रूप में हुई है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और सड़क को जाम कर दिया.
जानकारी के अनुसार, रामचंद्र उरांव अपने क्वार्टर से राय कोलियरी में ड्यूटी पर जा रहे थे. इसी दौरान चिरेन्याटांड स्कूल के पास सामने से आ रहे सीआईएसएफ के वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. रामचंद्र उरांव की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गये. ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर राय कोलियरी मार्ग को जाम कर दिया. सड़क जाम के चलते वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.