- गैस कटर से रेस्क्यू शुरू किया गया
- पर गैस खत्म होने के कारण रेस्क्यू बीच में रोकना पड़ा
Chatra News : सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर मुरवे स्टेडियम के पास देर रात दो कोयला लदे वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि एक वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया.
घटना के बाद चालक को बाहर निकालने के लिए गैस कटर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. हालांकि गैस खत्म हो जाने के कारण बचाव कार्य बीच में रोकना पड़ा. इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने प्रशासन से तत्काल गैस कटर और अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की.
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. चालक के केबिन में फंसे होने की वजह से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द से जल्द रेस्क्यू पूरा कर चालक को बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं.