Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chatra News : पुलिस लाइन में विदाई सह स्वागत समारोह, संदीप सुमन को दी गई भावभीनी विदाई

चतरा पुलिस लाइन में गुरुवार की देर शाम विदाई सह स्वागत समारोह का भव्य आयोजन किया गया. समारोह में निवर्तमान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) संदीप सुमन को भावभीनी विदाई दी गई, वहीं  नए सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन और पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सुनील कुमार सिंह का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया.
Advertisement
Advertisement
  • नए SDPO सन्नी वर्धन और DSP मुख्यालय सुनील कुमार सिंह का स्वागत

Chatra  :  चतरा पुलिस लाइन में गुरुवार की देर शाम विदाई सह स्वागत समारोह का भव्य आयोजन किया गया. समारोह में निवर्तमान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) संदीप सुमन को भावभीनी विदाई दी गई, वहीं  नए सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन और पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सुनील कुमार सिंह का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया.

 

कार्यक्रम में विभिन्न थानों के प्रभारी, पुलिस निरीक्षक, पुलिस अवर निरीक्षक, पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में जवान मौजूद रहे. सभी ने निवर्तमान एसडीपीओ को माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी और नए अधिकारियों का अभिनंदन किया. कार्यक्रम का संचालन सार्जेंट मेजर सुबोध गुप्ता ने किया.

 

Uploaded Image

 

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिमरिया एसडीपीओ व आईपीएस अधिकारी नागर गोजे शुभम भाऊ साहेब ने कहा कि संदीप सुमन एक कुशल, मिलनसार और सकारात्मक सोच वाले अधिकारी हैं. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने चतरा में योगदान दिया था, तब सबसे पहले संदीप सुमन से ही मुलाकात हुई थी और तब से लेकर अब तक उनसे काफी कुछ सीखने का अवसर मिला.

 

उन्होंने कहा कि हर परिस्थिति में संदीप सुमन ने सकारात्मक सहयोग प्रदान किया. साथ ही उन्होंने नए अधिकारियों सन्नी वर्धन और सुनील कुमार सिंह को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर समन्वय के साथ पुलिसिंग को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई.

 

Uploaded Image

 

इस दौरान नए एसडीपीओ और पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय ने अपनी प्राथमिकता बताते हुए चतरा पुलिस को नई दिशा देने की प्रतिबद्धता दोहराई. वहीं निवर्तमान एसडीपीओ संदीप सुमन ने अपने संबोधन में कहा कि चतरा में बिताया गया समय उनके जीवन का यादगार अध्याय रहेगा.

 

उन्होंने कहा कि जिले के सभी पुलिस अधिकारियों, जवानों और आम लोगों का उन्हें भरपूर सहयोग मिला, जिसकी बदौलत कई बड़ी उपलब्धियां हासिल हुईं. उन्होंने कहा कि टीमवर्क और आपसी विश्वास के कारण ही पुलिस को नक्सल गतिविधियों, अफीम तस्करी और अन्य आपराधिक मामलों में लगातार सफलता मिली. 

 

उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चतरा पुलिस परिवार हमेशा उनके दिल के करीब रहेगा.

 

Uploaded Image

 

सदर थाना प्रभारी व पुलिस निरीक्षक अवधेश सिंह ने कहा कि संदीप सुमन उम्र में भले ही छोटे थे, लेकिन उनकी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता प्रेरणादायक रही. उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी जिस सरलता और दृढ़ता के साथ उन्होंने बेहतर पुलिसिंग का परिचय दिया, वह मिसाल है.

 

उनके कार्यकाल में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ, जिसका परिणाम यह रहा कि नक्सल गतिविधियों से लेकर अफीम तस्करों और अन्य अपराधियों के खिलाफ पुलिस को ऐतिहासिक सफलताएं मिलीं.

 

समारोह के बाद पुलिस लाइन परिसर में अधिकारियों और जवानों के लिए डिनर का आयोजन किया गया. वहीं अंत में अधिकारियों और जवानों ने फूलों से सजी गाड़ी में संदीप सुमन को सम्मानपूर्वक विदा किया. ज्ञात हो कि संदीप सुमन का तबादला पलामू जिले के लेस्लीगंज में किया गया है.

 

 कार्यक्रम में हंटरगंज पुलिस निरीक्षक विपिन कुमार, हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार, वशिष्ठनगर जोरी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह, प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी, कुंदा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह, सिमरिया थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह, टंडवा थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक पप्पू शर्मा, पुलिस निरीक्षक अनिल उरांव, गिद्धौर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री, राजपुर थाना प्रभारी रुपेश राय, पत्थलगड़ा थाना प्रभारी राकेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक कुमार गौतम, एसटी-एससी थाना प्रभारी प्रवेश राम, महिला थाना प्रभारी सुषमा कुमारी, पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल यादव व विनय कुमार समेत जिले भर के पुलिस अधिकारी और जवान उपस्थित थे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही