Search

 
 
 

चतराः Chatra News : 16 लाख की अवैध शराब जब्त, बिहार में खपाने की थी योजना

चतरा पुलिस ने शराब तस्करों के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 3700 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की है. शराब की यह खेप हरियाणा से लाकर बिहार में खपाने की योजना थी
 
जब्त शराब के साथ पुलिस की टीम.
  • ट्रक चालक ने पेट्रोलिंग टीम को कुचलने का किया था प्रयास

Chatra : चतरा पुलिस ने शराब तस्करों के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 3700 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की है. शराब की यह खेप हरियाणा से लाकर बिहार में खपाने की योजना थी. पुलिस ने सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इसे विफल कर दिया. जब्त शराब की कीमत करीब 16 लाख रुपये आंकी गई है.

 


चतरा सदर थाने की पुलिस ने शराब लदे 12 चक्का ट्रक (UP37T-5050) को भी जब्त कर लिया है. ट्रक चालक गाड़ी से कूदकर जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो गया. इस मामले में सदर थाना में चालक, वाहन मालिक व अन्य अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. 


एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने सोमवार को सदर थाना में प्रेस कांन्फ्रेंस में में बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक 12 चक्का ट्रक में अवैध अंग्रेजी शराब लोड कर चतरा के रास्ते बिहार ले जाई जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद विशेष छापेमारी टीम गठित की गई. टीम ने चतरा-जोरी मुख्य मार्ग (एनएच 22) पर सेरेगड़ा के समीप वाहन जांच शुरू की. इसी दौरान रविवार रात करीब 11:15 बजे चतरा शहर की ओर से आता संदिग्ध ट्रक दिखाई दिया.


एडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने वाहन की गति तेज कर दी. उसने पेट्रोलिंग टीम को कुचलने का भी प्रयास किया. उसने संघरी घाटी के समीप ट्रक की गति धीमी कर खलासी के साथ गाड़ी से कूदकर जंगल की ओर भाग निकला. इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक की तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई.


 ट्रक से शराब कंपना Royal Green की 750 एमएल की 420 बोतल, 375 एमएल की 378 बोतल, 180 एमएल की 1108 बोतल, Royal challenge की 750 एमएल की 275 बोतल, 375 एमएल की 836 बोतल व 180 एमएल की 683 बोतल अवैध शराब जब्त की गई है. जिसका बाजार मूल्य करीब 16 लाख रुपये से अधिक है. छापेमारी टीम में एसडीपीओ सन्नी वर्धन के अलावा थाना प्रभारी अनिल उरांव, एसआई राहुल सिंह, एएसआई रवि रंजन कुमार व प्रवीण कुमार समेत सशस्त्र बल जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही