Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chatra News : झारखंड में कानून व्यवस्था फेल, अपराधियों का मनोबल बढ़ा- आदित्य साहू

झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू बुधवार को चतरा पहुंचे, उन्होंने झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है.
Advertisement
Advertisement
हादसे में मृत सीआरपीएफ जवान के परिजनों से मुलाकात करते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व अन्य.

Chatra : झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू बुधवार को चतरा पहुंचे, उन्होंने झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. भ्रष्टाचार चरम पर है. सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेजा जा रहा है. यदि निर्दोष कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं हुए, तो पार्टी सड़क से सदन तक चरणबद्ध आंदोलन करेगी.


चतरा परिसदन में प्रेसवार्ता में आदित्य साहू ने कहा कि भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीनिवास व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी काली यादव को राजनीतिक द्वेष की भावना से झूठे मामलों में जेल भेजा गया है. कहा कि श्रीनिवास भ्रष्टाचार, अवैध कोयला कारोबार व प्रशासनिक अनियमितताओं के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे थे, जिसकी सजा उन्हें दी गई है.


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हजारीबाग के बड़कागांव स्थित चट्टी बारियातु क्षेत्र से चतरा के रास्ते हो रही कोयला ढुलाई का श्रीनिवास विरोध कर रहे थे. इसी कारण उन्हें रांची के कांके से पकड़कर अपराधियों की तरह जेल भेज दिया गया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि बड़कागांव का कोयला चतरा के रास्ते नहीं जाने दिया जाएगा. यदि श्रीनिवास और काली यादव पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो भाजपा पूरे राज्य में आंदोलन करेगी.


उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अवैध कोयला खनन और अपराध लगातार बढ़ रहे हैं. सरकार इसे रोकने में विफल रही है. वर्ष 2019 से अब तक राज्य में हजारों दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं. हाल के दिनों में घटी हत्या की कई घटनाओं ने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. सरकार अपराध रोकने के बजाय विपक्ष की आवाज दबाने में लगी हुई है.


इससे पहले आदित्य साहू ने चतरा मंडल कारा पहुंचकर जेल में बंद भाजपा नेता श्रीनिवास व काली यादव से मुलाकात की. इसके बाद वे विराजपुर गांव पहुंचे और कोयला वाहन की चपेट में आकर जान गंवाने वाले सीआरपीएफ जवान लक्ष्मण यादव के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की.


मौके पर चतरा सांसद कालीचरण सिंह, सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल,  भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता, जिला महामंत्री मृत्युंजय सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही