Search

 
 
 

Chatra News :  नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र स्थित विधायक मोहल्ला में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है. मृतका की पहचान नैयना प्रवीण (20 वर्षीय) के रूप में हुई है. पुलिस नैयना प्रवीण के पति को हिरासत में पूछताछ कर रही है.
 

Chatra :   जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र स्थित विधायक मोहल्ला में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है. मृतका की पहचान नैयना प्रवीण (20 वर्षीय) के रूप में हुई है. पुलिस नैयना प्रवीण के पति को हिरासत में पूछताछ कर रही है. 

 

जानकारी के अनुसार, नैयना की शादी करीब एक माह पहले विधायक मोहल्ला निवासी गुलजार से हुई थी. परिवार में सब कुछ सामान्य चल रहा था. इस बीच बुधवार की शाम किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई. इसके कुछ देर बाद नैयना अपने कमरे में चली गई.

 

परिजनों के मुताबिक, काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने और अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजा खोला गया तो नैयना का शव फंदे से लटकता मिला. घटना की सूचना मिलते ही प्रतापपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

 

पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. नैयना ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पायेगा. पुलिस ने जांच पूरी के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही